युवक पर किया धारदार हथियार से हमला, जिला अस्पताल में भर्ती
दीपक शर्मा (संवाददाता)
बरेली : एक युवक को बच्चों को आम के बाग से आम तोड़ने को मना करना महंगा पड़ गया। बच्चों के परिजनों ने उसको जमकर पीटा और धारदार हथियार के हमला कर घायल कर दिया। जिसके बाद पीड़ित को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आसपुर थाना भोजीपुरा निवासी 50 वर्षीय मोहन पुत्र पातीराम का आम का बाग है। वह आज अपने बाग में बैठा आम की रखवाली कर रह था। इस दौरान कुछ बच्चे उसके बाग में आम तोड़ रहे थे। जिसको उसने मना किया और बच्चों को वहां से भगा दिया। उसके बाद गांव के ही कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। फिलहाल, उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।