भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव की सभी तैयारियां मुकम्मल-प्रवीण शर्मा

भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव की सभी तैयारियां मुकम्मल-प्रवीण शर्मा

डॉक्टर कमल बागी एमडी होंगे मुख्य अतिथि और पंडित गौरव सागर भास्कर होंगे विशेष अतिथि

फिरोजपुर 19 अप्रैल [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=

भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव की सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। यह कहना है पंडित प्रवीण शर्मा प्रधान ब्राह्मण सभा नमक मंडी फिरोजपुर का उन्होंने बताया कि डॉक्टर कमल बागी एमडी चेयरमैन अनिल बागी हॉस्पिटल 21 अप्रैल को निकाली जाने वाली शोभायात्रा के मुख्य अतिथि होंगे। पंडित गौरव सागर भास्कर चेयरमैन विवेकानंद वर्ल्ड स्कूल और पंडित राजेंद्र शर्मा पूरव चेयरमैन ब्लॉक समिति विशेष अतिथि होंगे। पंडित अरुण मच्छराल चेयरमैन ने बताया कि भगवान श्री परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा में सुंदर-सुंदर झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। बाजार में जगह-जगह पर शोभा यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा से, आतिशबाजी से और बाजार वालों की ओर से प्रसाद वितरण करके किया जाएगा। दिनांक 22 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे हवन यज्ञ किया जाएगा 10:00 बजे श्री सुंदरकांड जी का पाठ 12:00 बजे संकीर्तन उपरांत 1 बजे प्रीति भोजन की व्यवस्था की गई है। ब्राह्मण सभा के सभी सदस्यों की मेहनत सदका प्रोग्राम देखने योग्य होगा। ब्राह्मण सभा के पंडित नरेश शर्मा सीनियर उपाध्यक्ष, प्रदीप सलवान कोषाध्यक्ष और ब्राह्मण सभा के सभी सदस्यों ने फिरोजपुर वासियों को आग्रह किया है कि बताए गए प्रोग्राम मुताबिक समय पर पहुंचकर भगवान श्री परशुराम जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय योग संस्थान के पदाधिकारी गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज से मिले

Wed Apr 19 , 2023
भारतीय योग संस्थान के पदाधिकारी गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज से मिले। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 आयुष योग सहायकों के माध्यम से गीता के दिव्य ज्ञान को ग्राम स्तर तक पहुंचाने का आवाहन। कुरुक्षेत्र, 18 अप्रैल : हरियाणा योग आयोग के वरिष्ठ सदस्य एवं भारतीय […]

You May Like

advertisement