भगत शिरोमणि धन्ना जयंती पर महंत राजेंद्र पुरी ने फूल मालाओं के साथ बांटी मिठाई।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
भगवान सिर्फ भाव और श्रद्धा से मिलते हैं : महंत राजेंद्र पुरी।
कुरुक्षेत्र, 20 अप्रैल : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से वीरवार को भगत शिरोमणि धन्ना की जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। महंत राजेंद्र पुरी ने भगत शिरोमणि धन्ना जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके और सभी भक्तजनो को मिठाई बांटी।
महंत राजेंद्र पुरी ने धन्ना भगत के जीवन बारे जानकारी देते हुए संदेश दिया कि भगवान सिर्फ भाव और श्रद्धा से मिलते हैं। आज के युग में हर इंसान धन कमाने, नाम कमाने और औपचारिकता निभाने के लिए भगवान को याद करता है। जबकि भगवान हमें सिर्फ और सिर्फ भाव से दिल से श्रद्धा रखने से मिलते हैं।
उन्होंने भगत धन्ना के जीवन के बारे बताया कि भगत धन्ना एक साधारण से किसान परिवार में पैदा हुए थे। बचपन से अपने पिता जी को देखते हुए उनका पूजा पाठ और भक्ति में ध्यान में हो गया।
महंत राजेंद्र पुरी ने अपने संदेश में कहा कि जिस तरह भगत धन्ना के भोलेपन और सादगी के वश में होकर भगवान विष्णु जी ने उनके खेतों में खुद हल चलाया, उनके साथ बैठकर खाना खाया, उसी तरह जो इंसान सच्ची भक्ति करेगा, भगवान कभी किसी से दूर नहीं है। महंत ने इस पावन दिवस पर एक संकल्प लिया लिया कि जग ज्योति दरबार में हर वर्ष भगत धन्ना जी की जयंती और पुण्यतिथि मनाई जाएगी। बहुत जल्द भगत धन्ना जी का मंदिर निर्माण करवाया जाएगा।
इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और आज स्वयं महंत राजेंद्र पुरी के जन्मदिन की अवसर पर उन्हें बधाई दी।
भगत शिरोमणि धन्ना की जयंती पर श्रद्धा पुष्प अर्पित करते हुए महंत राजेंद्र पुरी एवं श्रद्धालुओं के बीच महंत राजेंद्र पुरी।