मेंहनगर पुलिस ने गांजा के साथ एक महिला को सैदपुर पन्दहा से किया गिरफ्तार
मेहनगर (आज़मगढ़ ) मुखबिर की सूचना पर थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुर पन्दहा में गांजा बिक्री की जा रही है ,मुखबिर के विश्वास में उ0नि0 कन्हैयालाल मौर्य मय मुखबिर के साथ रवाना होकर अभियुक्ता पूनम पत्नी दिलिप सा0 सैदपुर पन्दहा को हिरासत पुलिस में लेकर क्षेत्राधिकारी लालगंज की उपस्थिति में शुक्रवार को समय करीब साढ़े बारह बजे महिला कांस्टेबल सुप्रिया राय ने उसके घर जामा तलाशी ली तो एक झोले में 1.650 ग्राम गाजा व 14 पुडिया अवैध गांजा व विक्रय का पैसा 500 का एक नोट 100 रुपये के दो नोट व 50 रुपये को बरामद कर किया गया। अभियुक्ता को समय करीब 12.30 बजे उसके घर ग्राम सैदपुर पन्दहा से गिरफ्तार किया गया। जिसे सुसंगठित धारा रिपोर्ट पंजीकृत कर चालान कर दिया गया ,