शिवशक्ति पीठ अरुणाय में चल रहा शतचंडी महायज्ञ विशाल भंडारे के साथ संपन्न।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
पिहोवा : अरुणाय में स्थित शिव शक्ति पीठ में चल रहा पांच दिवसीय शतचंडी महायज्ञ शनिवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी, महामंडलेश्वर हरिश्चंद्र पुरी अमेरिका से पहुंचे महामंडलेश्वर सत्यानंद व संगमेश्वर मंदिर के महंत विश्वनाथ गिरी एवं शिवशक्ति पीठ के व्यवस्थापक स्वामी अभिषेक पुरी के सानिध्य में विद्वान ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चारण के बीच पूर्णाहुति डलवाई महामंडलेश्वर हरिश्चंद्र पुरी ने कहा कि अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम की जयंती के मौके पर शतचंडी महायज्ञ संपूर्ण भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें दूरदराज से सैकड़ों संत महात्माओं ने हिस्सा लिया। महंत रविंद्र पुरी ने कहा कि यज्ञ का आयोजन नकारात्मकता के विनाश एवं विश्व शांति एवं कल्याण की कामना के लिए किया गया। उन्होंने कहा कि शतचंडी महायज्ञ की परंपरा अनादिकाल से ऋषि-मुनियों के जमाने से चली आ रही है। जिसे राजा महाराजा एवं संत महात्मा अपने क्षेत्र की सुख शांति समृद्धि एवं बल प्राप्ति के लिए करते थे। महंत विश्वनाथ गिरी ने कहा कि महामंडलेश्वर हरिशचंद्र पुरी हर वर्ष अमेरिका से यहां भंडारा आयोजित करने पहुंचते हैं। इस वर्ष भी अक्षय तृतीया के मौके पर यह भंडारा लगाया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में संगमेश्वर मंदिर सेवा दल के सदस्यों ने पूरी व्यवस्था संभाली। इस मौके पर संत महामंडल की अध्यक्षा महामंडलेश्वर 1008 स्वामी विद्या गिरि जी महाराज, भारत साधुसामाज के प्रदेशाध्यक्ष महंत बंसी पुरी, श्री महंत रुद्रपुरी , गोविंदानंद आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि, महंत भीम पुरी, स्वामी लक्ष्मी नारायण पुरी, स्वामी चमन गिरी, षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, महंत कृष्ण गिरि, महंत निर्भय गिरि, महंत कमला , सेवादल प्रबंधक भूषण गौतम, पं शंभू दत्त गौतम, पं भूदर गौतम, राज कश्यप कंथला, वीरभान गुप्ता, गुरजीत राय, सुरेंद्र गर्ग नवदुर्गा, नीरज गर्ग, अशोक वालिया, श्याम लाल शर्मा, विकल चौबे, श्याम लाल शर्मा अरुणाय व प्रिंसिपल राकेश गौतम सहित सैकड़ों श्रद्धालु के साथ देश और विदेश से आए गणमान्यजन भी मौजूद रहे।