सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) ने ईंट भट्टे पर मजदूर परिवारों के साथ मनाया भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
ईंट भट्टे पर सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) ने वितरित किए उपहार।
कुरुक्षेत्र, 22 अप्रैल : सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) द्वारा गांव शमशीपुर के ईंट भट्टे पर रहने वाले मजदूर परिवारों के साथ भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया के जिला कोऑर्डिनेटर पवन मित्तल ने की।
उन्होंने बताया कि सृष्टि पर मानवता की रक्षा और अनैतिक शक्तियों को नष्ट करने वाले विष्णु भगवान के छठे अवतार भगवान परशुराम जी को सभी समाज के लोगों द्वारा याद किया जाता है। आज अक्षय तृतीया का पर्व भी है आज ही भगवान परशुराम का जन्मोत्सव भी मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
मित्तल ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि भगवान परशुराम आज भी इस धरती पर मौजूद हैं। परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया पर किया गया दान-पुण्य कभी क्षय नहीं होता है। अक्षय तृतीया के दिन जन्म लेने के कारण ही भगवान परशुराम की शक्ति भी अक्षय थी। 8 चिरंजीवियों में भगवान परशुराम समेत महर्षि वेदव्यास, अश्वत्थामा, राजा बलि, हनुमान, विभीषण, कृपाचार्य और ऋषि मार्कंडेय हैं जो आज भी इस कलयुग में विचरण कर रहे हैं।
सेवा ट्रस्ट यूके के खण्ड कोऑर्डिनेटर दिलबाग सोथा, मास्टर रमेश थाना, सुमंत सैनी व पूजा सैनी ने कहा कि भगवान श्री विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर हर वर्ग में उत्साह है। अपने तप व पराक्रम से समाज में समता और न्याय की स्थापना करने वाले भगवान परशुराम के आदर्श युगों-युगों तक मानव जाति की प्रेरणा का केंद्र रहेंगे।
ट्रस्ट ने अपनी को-स्पोंसर डाबर इंडिया लिमिटेड की तरफ से सभी बच्चों को डाबर का रियल जूस व डाबर टूथपेस्ट वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्याध्यापक गेज पाल ने सेवा ट्रस्ट यूके की जमकर तारीफ की और इस नेक कार्य के लिए सेवा ट्रस्ट का धन्यवाद किया। इस मौके पर जसबीर राणा, विक्की सैनी, तेजस मित्तल, मौजूद रहे।
ईंट भट्टे पर परिवारों को उपहार वितरित किए जाने के अवसर पर सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) की टीम।