नाबालिग लड़की के अपहरण पर करणी सेना का आक्रोश ,24 घंटे बाद लड़की बरामद
दीपक शर्मा (संवाददाता)
बरेली : एक 13 साल की नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आने के बाद घंटों घटना स्थल की सीमा को लेकर विवाद उलझा रहा। बताया जाता है कि लड़की को ले जाने वाला लड़का मुस्लिम समुदाय का है। फिलहाल मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह पूरा मामला प्रेम नगर थाना क्षेत्र का है।
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति की प्रेम नगर थाना क्षेत्र में दुकान है जहां पर बीती 21 अप्रैल को उसकी 13 वर्षीय बेटी दुकान पर बैठी हुई थी तब वहाँ उसकी 11 वर्षीय सहेली आयी जिस के साथ वो टहलने प्रेम नगर के रामलीला ग्राउंड में पहुंची जहां से नीली स्कूटी पर सवार एक लड़का उसको लेकर चला गया। लड़की के गायब हो जाने पर उसके पिता और परिजन उसकी तलाश में जुट गए और घंटों उसे ढूंढा। नहीं मिलने पर थाना इज्जत नगर की चौकी कर्मचारी नगर पर सूचना दी तब इज्जत नगर थाना पुलिस का कहना था कि मामला प्रेम नगर थाना क्षेत्र का है घंटों मामला इसी में उलझा रहा। रात तक जब कोई मामला दर्ज नहीं हुआ और अपहृत लड़की के माता-पिता परेशान हो रहे थे तभी किसी ने फोन कर करणी सेना के जिला अध्यक्ष ठाकुर राहुल सिंह को मामले से अवगत कराया। ठाकुर राहुल सिंह के मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस हरकत में आ गई मौके पर प्रेमनगर पुलिस पहुंची और जिस लड़की के सामने उस लड़की को लेकर लड़का फरार हुआ था उसकी बताई जगह पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। फिलहाल पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और छानबीन में जुट गई है।
ठाकुर राहुल सिंह का कहना है कि मामला हिंदू लड़की का मुस्लिम लड़के द्वारा अपहरण करने का है। पुलिस से मामले में शिकायत की गई है अगर लड़की जल्द बरामद नहीं हुई तो करनी सेना पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। फिलहाल कई अन्य हिंदू संगठन भी पुलिस से जल्द मामले का खुलासा करने की बात कह रहे हैं।
वहीं पुलिस ने 24 घंटे के अंदर लड़की को बरामद कर लिया गया है पुलिस मामले में लड़की से पूंछतांच कर रही है।