भगवान श्री परशुराम जी के जन्म उत्सव के उपलक्ष में भगवा बाइक रैली निकालकर किया महा आरती का आयोजन
दीपक शर्मा (संवाददाता)
बरेली : आज दिनांक 22 अप्रैल 2023 को परशुराम सेना बरेली उत्तर प्रदेश द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री परशुराम जी के जन्म उत्सव के उपलक्ष में भगवा बाईक रैली निकालकर महाआरती का आयोजन किया गया। समस्त परशुराम सैनिक परशुराम सेना प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता की अगुवाई में किला स्थित बाबा अलखनाथ मंदिर परिसर में एकत्र हुए और भगवान श्री परशुराम जी के जय घोष के साथ मोटरसाइकिल व चार पहिया वाहनों के साथ सैकड़ों की संख्या में परशुराम सैनिकों ने भगवा रैली निकाली भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर ढोल बाजों के साथ पुष्प वर्षा करते हुए किला साहूकारा बड़ा बाजार होते हुए सिविल लाइंस हनुमान मंदिर पहुंचे भगवा रैली का मार्ग में कई जगह व्यापारियों व अन्य लोगों ने फूल बरसा कर स्वागत किया सिविल लाइंस हनुमान मंदिर में भगवान श्री परशुराम जी की 251 दीपों को प्रज्वलित कर महा भव्य आरती की गई और भगवान श्री परशुराम जी के जयकारे, ढोल मजीरो, शंख ध्वनि के साथ पूरी की गई तत्पश्चात भगवान परशुराम जी को प्रसाद का भोग लगाकर समस्त परशुराम सैनिकों व भक्त गणों में वितरण किया गया इसी के साथ परशुराम सेना प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता जी ने परशुराम सैनिकों को संबोधित करते हुए बताया कि हम शासन व प्रशासन से मांग करते हैं कि चौकी चौराहा को भगवान श्री परशुराम चौक घोषित कर भगवान श्री परशुराम जी की भव्य प्रतिमा को स्थापित कराया जाए। संबोधन के पश्चात रैली का समापन किया गया।
भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर परशुराम सेना के मुख्य पदाधिकारी प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट जयपाल सिंह कश्यप, माला गुप्ता, रोहित कांत ,अमित गुप्ता ,प्रदीप गुप्ता ,आशीष सिंह, विनय कुमार ,बब्लू गिरि ,रंजीत यादव ,मुकेश तिवारी ,रवि सागर, पुष्पेंद्र कुमार, मनोज कुमार, राज गुप्ता ,अजय कुमार आदि लोग उपस्थित रहे ।