प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट ने दी ईद की मुबारकबाद
रिपोर्टर जफर अंसारी
लालकुआं। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल लालकुआं के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट उर्फ दानी ने सभी क्षेत्रवासियों एवं मुस्लिम समाज के लोगों को ईद उल फितर की मुबारकबाद दी है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि लालकुआं कौमी एकता का गुलदस्ता है,
और यहां सभी त्यौहार आपस में मिलजुल कर मनाए जाते हैं। इसी क्रम में आज ईद उल फितर के मौके पर उन्होंने सभी मुस्लिम भाइयों के घर-घर पहुंचकर ईद की मुबारकबाद दी है। उन्होंने कहा एक महीने का कठिन रोजा रखने के बाद ईद मनाई जाती है और यहां मस्जिदों में सुबह की नमाज के बाद सभी लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी साथ ही मिष्ठान वितरण भी किया गया। उन्होंने कहा कि नगर के सभी वार्डों के अलावा संजय नगर, हाथीखाना, राजीव नगर बंगाली कॉलोनी सहित विभिन्न स्थानों पर मुस्लिम भाइयों के घरों में पहुंचकर उन्हें ईद की शुभकामनाएं दी है।
बाइट प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट