गोविंदानंद आश्रम में कन्या पूजन के साथ मासिक भंडारा आयोजित

गोविंदानंद आश्रम में कन्या पूजन के साथ मासिक भंडारा आयोजित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

जरूरतमंद कन्याओं की समय समय पर हर संभव सहायता करता है आश्रम।

पिहोवा 23 अप्रैल : पिहोवा के श्री गोविंदानंद ठाकुर द्वारा आश्रम में आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज के सानिध्य में आज कन्या पूजन के साथ मासिक भंडारा आयोजित किया गया।
महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने बताया कि पिछले कई वर्षो से प्रत्येक मास के जेठे रविवार को मां भगवती के स्वरूप में सैंकड़ों कन्याओं का आश्रम परिसर में पूजन किया जाता है और फल दक्षिणा के साथ जरूरतमंद कन्याओं को समय समय पर गर्मी सर्दी के वस्त्र जूते व शिक्षा के लिए पुस्तकें इत्यादि वितरित की जाती है।
महंत सर्वेश्वरी गिरि ने बताया कि आश्रम में प्रतिदिन सांय को भजन संध्या कीर्तन प्रभु सुमिरन पाठ भी किया जा रहा है।
इस अवसर पर आश्रम में षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक
इत्यादि संत भी मौजूद रहे।
आज के मुख्य यजमान राजेंद्र गोयल लुधियाना , सचिन तायल पटियाला, मनीष रिंकू जिंदल सिन्नोर , सुनील मित्तल करनाल, राजन गोयल, रजनी गोयल,नितिका गोयल परिवार सहित रहे।
कार्यक्रम में प्रधान बारु राम बंसल, पुलकित जिंदल, धर्म चंद वर्मा ज्योतिषाचार्य , धर्मवीर अत्री, गुलशन परवंदा, नरेंद्र छाबड़ा , फकीर चंद मास्टर, विनोद बंसल, सतीश धवन, रमा कांत गुप्ता इत्यादि काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आश्रम में आई कन्याओं का पूजन किया गया और भंडारा प्रसाद वितरित किया गया। भगत्तों ने महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री गोविंदा आनंद आश्रम में कन्या पूजन करते हुए महंत सर्वेश्वरी गिरी जी महाराज।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने संत धन्ना भगत जयंती पर पत्रकारों की बढ़ाई पेंशन

Sun Apr 23 , 2023
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने संत धन्ना भगत जयंती पर पत्रकारों की बढ़ाई पेंशन। हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष -9416191877 मीडिया वेलबिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार। सिरसा: पत्रकारों के हितों के लिए समय समय पर हरियाणा के मुख्यमंत्री को पत्रकारों की समस्या के बारे में […]

You May Like

advertisement