![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230423-WA0029-1024x683.jpg)
सेक्टर 30 में आयोजित पंच कुंडीय समरसता यज्ञ कार्यक्रम में पहुंचे हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक
दूरभाष – 9416191877
अनेकता में एकता ही भारत की विशेषता है : कुलदीप शर्मा।
कुरुक्षेत्र, 23 अप्रैल : भारत देश विभिन्नताओं का देश है। भारत देश में अनेक जाति, धर्म एवं संप्रदायों के लोग रहते हैं। अनेकता में एकता ही भारत की विशेषता है। ये शब्द सेक्टर 30 कुरुक्षेत्र के पार्क में भगवान परशुराम सेवा समिति सेक्टर 30 कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित समरसता यज्ञ एवं भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा ने कहे।
उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम सभी के आराध्य देव हैं। संत, महापुरुष और देव सभी के लिए पूजनीय होते हैं। चाहे वह किसी जाति व संप्रदाय से संबंध रखता हो। आज आवश्यकता है समाज को साथ लेकर चलने की और एकजुट होने की।
कार्यक्रम में वात्सल्य वाटिका के संचालक स्वामी हरिओम दास परिव्राजक के सानिध्य में कुरुक्षेत्र संस्कृत वेद विद्यालय के आचार्य प. नरेश कौशिक के मार्गदर्शन में पंच कुंडीय समरसता महायज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा की बतौर मुख्यातिथि उपस्थिति रही। इस अवसर पर राजकुमार वत्स पूर्व डिप्टी एडवोकेट जनरल हरियाणा सरकार, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय महाविद्यालय के संस्कृत विभाग के अध्यक्ष डा. रामचंद्र, भगवान परशुराम कॉलेज के पूर्व प्रधान सतपाल शर्मा, आर.डब्ल्यू.ए. सेक्टर 30 के प्रधान प. सुरेश कुमार, कोषाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, अदबी संगम की अध्यक्षा डा. शकुंतला शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रूबल शर्मा, अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा बराड़ा के ब्लॉक प्रधान सतीश शर्मा, जय किशन शर्मा, मंच संचालक डा. केवल कृष्ण एवं दुष्यंत बख्शी ने भगवान परशुराम के चरणों में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर राजकुमार वत्स, डा. शकुंतला शर्मा, अशोक शर्मा ने भी अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि सभी को मिलकर अपने समाज व देश की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए और भगवान परशुराम को आदर्श मानकर पुनीत कार्य करने चाहिए।
इस अवसर पर सी.पी. शर्मा, रमेश शर्मा, जय किशन शर्मा, परीक्षित शर्मा, मैनपाल शर्मा, विजय शर्मा, आनंद शर्मा, रवि शर्मा, यशपाल शर्मा, रामनिवास शर्मा, हरि कृष्ण शर्मा, राजपाल शर्मा, कृष्ण शास्त्री, कुलदीप शर्मा, सेक्टर 3 के पार्षद प्रत्याशी दुष्यंत बक्शी,नरेश शर्मा, सुनील कौशिक, पवन कौशिक, सुरेंद्र कौशिक, डा. तरसेम कौशिक, राजेश शास्त्री, अमित शर्मा, कृष्ण शर्मा, देवी चरण शर्मा, डा. आर. के. शर्मा, राजबीर शर्मा, राजेश शर्मा, सुरेंद्र मोहन शर्मा, रामचंद्र शर्मा, कमल शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, सतपाल शर्मा, एम. के. बक्शी, मुकेश पाराशर, बलवान शर्मा, संदीप शर्मा, सुनील दत्त, एस. पी. शर्मा, सत्यपाल रढान, तेजपाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, विनय कुमार एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
सैक्टर 30 में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर कुलदीप शर्मा एवं उपस्थिति।