ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों ने धूमधाम से मनाई आदि शंकराचार्य जी की जयंती
दीपक शर्मा (संवाददाता)
बरेली: आज अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा बरेली द्वारा आदि शंकराचार्य जी की जयंती केंद्रीय कार्यालय बिहारीपुर खत्रियान बरेली पर मनाई गई राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी जी ने बताया कि आदि शंकराचार्य जी की जयंती हिंदू कैलेंडर के अनुसार वैशाख शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाई जाती है |
प्रदेश महामंत्री मुकेश शर्मा ने बताया इस दिन भक्तगण देश के चार हिस्सों में आदि शंकराचार्य के मंदिरों में और शंकराचार्य के पीठों में जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं दक्ष शर्मा ने कहा हिंदू धर्म के प्रचार व प्रसार में आदि शंकराचार्य जी की भूमिका सबसे बड़ी मानी जाती है अशोक उपाध्याय जी ने कहा आदि शंकराचार्य ने सनातन धर्म की परंपरा को जोड़े रखने के लिए चारों धामों में मठों की स्थापना की प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन शर्मा ने बताया कि मात्र 8 वर्ष की आयु में इन्हें चारों वेदों का ज्ञान प्राप्त हो गया था मंडलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा आदि शंकराचार्य को भगवान शिव का अवतार मानते हैं जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला ने बताया उन्होंने केरल के एक छोटे से गांव में एक ब्राह्मण परिवार में जन्म लिया था मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुनीत त्रिवेदी ने बताया उनकी मां आर्यअंबा और पिता शिव गुरु है थे बे दोनों एक ब्राह्मण दंपत्ति थे | कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश डायरेक्टर श्री दक्ष शर्मा जी का सारस्वत अभिनंदन एवं सम्मान किया गया।
इसी मौके पर नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री मुकेश शर्मा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन शर्मा दोनों प्रांतीय पदाधिकारियों का जोरदार सम्मान किया गया एवं नवनियुक्त दोनों पदाधिकारियों को उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी शुभकामनाएं अर्पित की । वहीं
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री मुकेश शर्मा ने किया।