![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2023/04/IMG_20230426_223847-1024x859.jpg)
थाना गम्भीरपुर
किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना
दिनांक 30.09.2022 को वादिनी थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीह दिया गया कि अभियुक्त किसी लडके द्वारा वादिनी की नाबालिग बहन बहला फुसला कर भगा ले जाया गया है। लिखित तहरीह के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.स.345/22 धारा 363/366 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण
आज दिनांक 26.04.2023 को उ.नि. राजबहादुर यादव मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त के प्रकाश में आये अभियुक्त गणेश विश्वकर्मा पुत्र स्व0 रूद्र प्रसाद विश्वकर्मा निवासी ग्राम बी-34 /146 एच-3 सरायनन्दन दशमी थाना भेलूपुर वाराणसी उम्र करीब 25 वर्षको गोसाई की बजार तिराहे से समय करीब 10.25 बजे गिरफ्तार कर पीडिता को बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
गणेश विश्वकर्मा पुत्र स्व0 रूद्र प्रसाद विश्वकर्मा निवासी ग्राम बी-34 /146 एच-3 सरायनन्दन दशमी थाना भेलूपुर वाराणसी उम्र करीब 25 वर्ष
पंजीकृत अभियोग
मु.अ.स.345/22 धारा 363/366/376 भादवि व 3/4 पोक्सो एक्ट थाना गम्भीरपुर आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम
उ.नि. राजबहादुर यादव मय हमराहर थाना गम्भीरपुर आजमगढ़