तेजीबाजार थाना पुलिस ने एक नफर वारंटी को किया गिरफ्तार–
✍🏻 विजय दुबे
तेजीबाजार -(जौनपुर)-
पुलिस अधीक्षक जौनपुर के दिशा निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के मद्देनजर तथा थानाध्यक्ष तेजीबाजार राम प्रवेश कुशवाहा के नेतृत्व में थाना स्थानीय पुलिस टीम द्वारा एन0बी0डब्लू0 में वांछित एक नफर वारंटी/अभियुक्त सद्दाम पुत्र स्व0 सब्बीर अली निवासी नरी को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राम प्रवेश कुशवाहा थाना तेजीबाजार, उ0नि0 विनोद कुमार शर्मा, का0 अमित कुमार, का0 दिनेश चंद्र यादव थाना तेजीबाजार रहें।।