सत्य प्रकाश रोशा की जयंती पर विधायक ने पार्क का किया शिलान्यास

सत्य प्रकाश रोशा की जयंती पर विधायक ने पार्क का किया शिलान्यास।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र 27 अप्रैल : अपने शरीर का कण-कण जीवन का क्षण-क्षण संगठन को मजबूत करने में जनसंघ से भाजपा में समर्पण भाव से आदरणीय रूप से कार्य करने वाले कार्यकर्ता सत्य प्रकाश रोशा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनुशासन समिति हरियाणा भाजपा की 95 वीं जयंती पर जन-जन में लोकप्रिय हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की प्रेरणा से थानेसर विधानसभा के विधायक सुभाष सुधा ने उनकी स्मृति में सेक्टर 4 हाउसिंग बोर्ड में एक पार्क का शिलान्यास किया।
विधायक सुभाष सुधा कहा सत्य प्रकाश जी रोशा भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता थे जिन्होंने जीवन पर्यंत पार्टी और समाज की सेवा की उनकी याद में पार्क का नामकरण करना यह मेरे लिए वह भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए गौरव की बात है पूज्य स्वर्गीय सत्य प्रकाश रोशा जी पार्टी की नींव की ईंट थे भाजपा का आज जो वर्तमान स्वरूप दिखाई दे रहा है उसमें बहुत बड़ा श्रेय उनको जाता है उन्होंने पार्टी को खड़ा करने में अपना जीवन लगा दिया। उन्होंने जो छोटा सा पौधा लगाया था वह वट वृक्ष के रूप में आज हमारे सामने है। इस पार्क पर 15 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इस पार्क में 7 औषधीय पौधे मौलश्री के भी लगाए गए। इसके अतिरिक्त 7 लाख में कुरुक्षेत्र में जितने भी पार्क है उनमें सबसे सुंदर इस पार्क का गेट होगा कुरुक्षेत्र किस प्रकार बदल रहा है। यह मुख्यमंत्री की प्रेरणा एक का परिणाम है कि आज कुरुक्षेत्र में विद्यालयों का कायाकल्प हो रहा है, गीता जयंती में जहां 10 हजार लोग आते थे अब 5 लाख लोग आते हैं। ज्योतिसर में 500 करोड रुपए खर्च होने वाला है, कुरुक्षेत्र का अस्पताल 100 बेड का बन चुका है और 100 बेड की मंजूरी मिल चुकी है। सतप्रकाश रोशा जो 1985 से 1993 तक जिला कुरुक्षेत्र के भाजपा के जिला अध्यक्ष गणेशी लाल जब भाजपा के हरियाणा के अध्यक्ष रहे उस समय वह अनुशासन समिति हरियाणा के अध्यक्ष थे व उससे पहले भारतीय जनसंघ में भी बहुत सक्रिय रहे।
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार भारत भूषण भारती ने कहा आज मेरे लिए बड़े गौरव की बात है की जिनकी उंगली पकडक़र मैं राजनीति में जिस मुकाम पर पहुंचा हूं, 1972 में मैंने उनकी राजनीति कक्षा में प्रवेश लिया था तीन बार उनकी अध्यक्षता में मैं महामंत्री के रूप में काम किया वह जिले के प्रकाश पुंज थे। कुशल कार्यकर्ताओं की मेहनत का ही फल है कि आज हम उनके जन्मदिन को प्रेरणा दिवस के रूप में मना रहे हैं। हम उनसे प्रेरणा लेकर पार्टी के विचार के प्रति दृढ़ होना चाहिए जितने भी कार्यकर्ता इस कार्य में लगे हैं हमें सबको साथ लेकर चलना है। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल 1980 की स्मृति को याद करते हुए कहा कि मुंबई में जब भाजपा का गठन हुआ तो वहां सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त जज एमसी छागला ने कहा था कि भारत का भविष्य सुरक्षित हाथों में जाने वाला है। अंधेरा छटेगा, बादल फटेगा, सूर्य निकलेगा, कमल खिलेगा और आज केंद्र राज्य जिला और नगर में भाजपा की सरकार हम देख रहे है। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के महासचिव पवन सैनी ने कहा रोशा को मैंने हमेशा पितामह के रूप में ही देखा है और उन्हें हमेशा पितामह के रूप में ही अपनी भूमिका अदा की, जब भी कोई समस्या आती तो उनके पास बैठकर सकून मिलता था, वह चिंता मुक्त कर के ही भेजते थे, जो गुण उनमें थे वह सब गुण हम सब कार्यकर्ताओं में विकसित हो। समाज व संगठन के प्रति जो भाव थे हम सब मे विराजमान रहे।
भाजपा की वरिष्ठ नेत्री कैलाशो सैनी ने कहा रोशा जकी ईमानदारी व नेकी को जो सम्मान देने का कार्य किया है वह सराहनीय है। उनका व्यक्तित्व से हमें संकट में भी धैर्य रखने की प्रेरणा देता है। गीता गीता निकेतन विद्या मंदिर मोहन नगर के प्रबंधक राजेश गोयल ने सभी का आभार प्रकट किया और उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए। चेतराम मंत्री ग्राम शिक्षा विकास समिति हरियाणा, रतन लाल बंसल वरिष्ठ नेता भाजपा, धीरज वालिया पूर्व उप प्रधान भाजपा, देवराज जैन, अनिल कुलश्रेष्ठ प्रधानाचार्य श्रीमद भगवत गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुशील विभाग मंत्री विश्व विश्व हिंदू परिषद, रणधीर वालिया, विजेंद्र वालिया, अशोक साहनी वरिष्ठ नेता भाजपा नारायणगढ़, दीपक चौहान कुरुक्षेत्र मंडल प्रधान, दिवेन भाटिया, विनोद गर्ग, महादेव गऊशाला से रविंदर अग्रवाल, बृज मोहन गुप्ता, नवीन गोयल, धूमन सिंह किरमिच चेयरमैन सरस्वती बोर्ड, धर्मवीर मिर्जापुर चेयरमैन पशुधन कल्याण बोर्ड, जय सिंह पाल चेयरमैन, ऋषि पाल मथाना, उज्जवल रोशा, धनंजय रोशा, गौरव रोशा, सुमनयु रोशा, सुरेंद्र वालिया, वीरेंद्र वालिया, राजेन्द्र वालिया, सुभाष वालिया, सुमन बत्रा प्रधानाचार्य गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र उपस्थित रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा श्री कृष्ण कथा के प्रथम दिन विधिवत तरीके से पूजन कर किया गया दीप प्रज्वलित

Thu Apr 27 , 2023
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा श्री कृष्ण कथा के प्रथम दिन विधिवत तरीके से पूजन कर किया गया दीप प्रज्वलितकथा व्यास साध्वी सुश्री दिव्या भारती जी ने अपने प्रवचनों में श्री कृष्ण जी की लीला का वर्णन किया और बताया कि भगवान को पाने से पहले उनको जान लेना अति […]

You May Like

advertisement