दरभंगा-अजमेर और जयनगर-अमृतसर के बीच चलेगी समर स्पेशल रेलगाड़ियाँ

दरभंगा-अजमेर और जयनगर-अमृतसर के बीच चलेगी समर स्पेशल रेलगाड़ियाँ

फिरोजपुर 02 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]:=

  श्री दीपक कुमार मुख्य जनसंपर्क अधिकारी की ओर से सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि रेलयात्रियो की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़भाड़ की निकासी हेतु रेलवे ने दरभंगा-अजमेर और जयनगर-अमृतसर के बीच निम्नानुसार 05537/05538 और 05267/05268 समर स्पेशल रेलगाड़ी चलाने का निर्णय लिया है:-

● 05267/05268 जयनगर-अमृतसर-जयनगर (साप्ताहिक) स्पेशल रेलगाड़ी (08 फेरे)
05267 जयनगर-अमृतसर स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 09.06.2023. से 30.06.2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को जयनगर से साँय 07.00 बजे प्रस्थान कर यात्रा के तीसरे दिन तड़के 01:25 बजे अमृतसर पहूँचेगी। वापसी दिशा में 05268 अमृतसर- जयनगर स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 11.06.2023. से 02.07.2023 तक प्रत्येक रविवार को अमृतसर से सुबह 04.25 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन दोपहर 01.10 बजे जयनगर पहूँचेगी।
वातानुकूलित शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे मधुबनी, दरभंगा जं०, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, छपरा, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा , सीतापुर , मुरादाबाद, गाज़ियाबाद, दिल्ली, अम्बाला कैंट, लुधियाना, तथा जलंधर सिटी स्टेशनो पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी।

● 05537/05538 दरभंगा-अजमेर- दरभंगा (साप्ताहिक) स्पेशल रेलगाड़ी (08 फेरे)
05537 दरभंगा-अजमेर स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 07.06.2023. से 28.06.2023 तक प्रत्येक बुधवार को दरभंगा से दोपहर 01.15 बजे प्रस्थान कर यात्रा के दूसरे दिन रात्रि 09:40 बजे अजमेर पहूँचेगी। वापसी दिशा में 05538 अजमेर- दरभंगा स्पेशल रेलगाड़ी दिनाँक 08.06.2023. से 29.06.2023 तक प्रत्येक वीरवार को अजमेर से रात्रि 11.25 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 06.50 बजे दरभंगा पहूँचेगी।
वातानुकूलित शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बो वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग मे
सीतामढ़ी, बैरागनियां, रक्सौल जं, नरकटियागंज जं, कप्तानगंज जं, गोरखपुर जं, खलीलाबाद,बस्ती
गोंडा जं, सीतापुर जं.,शाहजहांपुर, मथुरा जं.,अछनेरा जं,बांदीकुई जं,जयपुर जं. तथा किशनगढ़, स्टेशनो पर दोनों दिशाओ मे रुकेगी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਚੈਰੀਟੇਬਲ ਟਰੱਸਟ ਵੱਲੋਂ ਮਖੂ ਵਿੱਚ ਫਰੀ ਕੰਪਿਊਟਰ ਸੈਂਟਰ ਦੇ ਛੇਵੇਂ ਸੈਸ਼ਨ ਦੀ ਹੋਈ ਸ਼ੁਰੂਆਤ

Fri Jun 2 , 2023
ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਚੈਰੀਟੇਬਲ ਟਰੱਸਟ ਵੱਲੋਂ ਮਖੂ ਵਿੱਚ ਫਰੀ ਕੰਪਿਊਟਰ ਸੈਂਟਰ ਦੇ ਛੇਵੇਂ ਸੈਸ਼ਨ ਦੀ ਹੋਈ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਫਿਰੋਜਪੁਰ,02 ਜੂਨ 2023 [ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜਿਲ੍ਹਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ]:- ਮਾਨਵਤਾ ਦੀ ਭਲਾਈ ਲਈ ਕੰਮ ਕਰ ਰਹੀ ਵਿਸ਼ਵ ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਸੰਸਥਾ ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਚੈਰੀਟੇਬਲ ਟਰੱਸਟ ਵੱਲੋਂ ਜਿਲ੍ਹਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਅੰਦਰ ਚਲਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਮਾਨਵਤਾ […]

You May Like

advertisement