नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने मिथुन पाल सिंह
दीपक शर्मा (संवाददाता)
बरेली : नगर निगम कर्मचारी संघ अपने नई कार्यकारणी का गठन कर लिया है, जिसके अध्यक्ष मिथुन पाल सिंह को बनाया गया है। ताहिर कमाल व सुहेल अली खां को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
महामंत्री रामजीत सिंह, प्रमोद भारती और सरवन लाल को बनाया गया है। इस कार्यकारिणी में टोटल 16 सदस्य हैं। नगर निगम कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी का कहना है कि वह हमेशा कर्मचारियों के हित में काम करेंगे। हर कदम पर कर्मचारियों का साथ देकर उन्हें मजबूत बनाया जाएगा ।