पिहोवा के गोविंदानंद आश्रम में कन्या पूजन के साथ मासिक भंडारा आयोजित

पिहोवा के गोविंदानंद आश्रम में कन्या पूजन के साथ मासिक भंडारा आयोजित।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

श्री शिव महापुराण कथा और सुंदरकांड का पाठ भी प्रतिदिन आयोजित।
जरूरतमंद कन्याओं की समय समय पर हर संभव सहायता करता है आश्रम।

पिहोवा 20 अगस्त : पिहोवा के श्री गोविंदानंद ठाकुर द्वारा आश्रम में भारत साधुसमाज के प्रदेशाध्यक्ष महंत बंशी पुरी जी महाराज एवं आश्रम की महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज के सानिध्य में आज कन्या पूजन के साथ मासिक भंडारा आयोजित किया गया और साथ ही श्रावण मास पर प्रतिदिन श्री शिव महापुराण कथा के साथ ही सुंदरकांड का पाठ भी होता है।
महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज ने बताया कि पिछले कई वर्षो से प्रत्येक मास के जेठे रविवार को मां भगवती के स्वरूप में सैंकड़ों कन्याओं का आश्रम परिसर में पूजन किया जाता है और फल दक्षिणा के साथ जरूरतमंद कन्याओं को समय समय पर गर्मी सर्दी के वस्त्र जूते व शिक्षा के लिए पुस्तकें इत्यादि वितरित की जाती है।
महंत सर्वेश्वरी गिरि ने बताया कि आश्रम में प्रतिदिन सांय को भजन संध्या कीर्तन प्रभु सुमिरन पाठ भी किया जा रहा है।
महंत बंशी पुरी जी महाराज ने श्रद्धालु जनों को श्रावण मास पर्व पर कन्याओं के पूजन के महत्व, भोलेनाथ की आराधना और गौमाता की सेवा कर पुण्य अर्जित विषय में आमजन को जानकारी दी और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी और बताया की सत्य के मार्ग पर चलने वाला इंसान तनावमुक्त के साथ रोगमुक्त भी रहता है।
इस अवसर पर आश्रम में षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक
इत्यादि संत भी मौजूद रहे।
आज के मुख्य यजमान राजेंद्र गोयल लुधियाना , सचिन तायल पटियाला, मनीष रिंकू जिंदल सिन्नोर , सुनील मित्तल करनाल, गोयल परिवार सहित रहे।
कार्यक्रम में प्रधान बारु राम बंसल, पुलकित जिंदल इत्यादि काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आश्रम में आई कन्याओं का पूजन किया गया और भंडारा प्रसाद वितरित किया गया। आश्रम की महिला मंडली ने भी भजन गाए और कन्याओं को भोजन करवाया। भगत्तों ने महंत बंशी पुरी जी महाराज एवं महंत सर्वेश्वरी गिरि जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री गोविंदा आनंद आश्रम में कन्या पूजन करते हुए महंत बंशी पुरी जी महाराज एवं महंत सर्वेश्वरी गिरी जी महाराज।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार: हसानह गर्ल्स कॉलेज तिलकोबाड़ी, फरकिया के परिसर में एक दिवसीय भव्य कार्यक्रम

Sun Aug 20 , 2023
हसानह गर्ल्स कॉलेज तिलकोबाड़ी, फरकिया के परिसर में एक दिवसीय भव्य कार्यक्रम, कारवाने-इत्तेहाद व भाईचारा कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ आयोजन देश को भाईचारे की इस समय सख्त जरूरत,,,,,,,मंत्री नीतीश सरकार का दृष्टिकोण न्याय के साथ विकास,,,,,,,, मुफीजुद्दीन अल रियाज़ी अररियाहसनह गर्ल्स कॉलेज तिलकोबाड़ी, फरकिया के परिसर में हसनह एजुकेशनल ट्रस्ट […]

You May Like

Breaking News

advertisement