ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय धवन कॉलोनी आश्रम फिरोजपुर की ओर से सेंट्रल जेल में जाकर कैदियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया
फिरोजपुर 01 सितंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=
ब्रह्मा कुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय धवन कॉलोनी आश्रम फिरोजपुर की ओर से सेंट्रल जेल फिरोजपुर में स: सतनाम सिंह जेल सुपरीडेंट एवं उनके स्टाफ सहित जेल में कैदियों को राखी बांधी गई । रक्षा बंधन के त्योहार का महत्व बताया गया। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर परमात्मा के सनेह प्यार का पवित्र बंदन है। योग ड्रिल करा कर सुख शांति का अनुभव भी कराया गया।