लोजपा अनुसूचित जाति जनजाति के जिलाध्यक्ष बने प्रकाश पासवान
अररिया
देश में चुनाव भले ही 2024 में हो लेकिन अभी से ही सभी सियासी दल अपने अपने तरीके से चुनावी तैयारी में लगते हुए संगठन विस्तार से लेकर कार्यकर्ताओं को एक्टिव करने में जुट गए हैं।आगामी लोकसभा के चुनाव को देखते हुए लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अररिया जिले में संगठन का विस्तार किया है।इसी कड़ी में लोजपा अनुसूचित जाति जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान के द्वारा ढोलबज्जा निवासी व पूर्व राजद नेता प्रकाश पासवान को अररिया अनुसूचित जाति जनजाति का जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनयन किया है। प्रकाश पासवान के जिलाध्यक्ष मनोनयन से कार्यकर्ताओं में खुशी है। कार्यकर्ताओं ने कहा की अररिया लोजपा को काफी मजबूती मिलेगी और बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के मोटो को को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष बनाये जाने लोजपा के अररिया जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पोद्दार, आईटी सेल के जिलाध्यक्ष अमित कुमार पासवान,छात्र जिलाध्यक्ष मनीष राज,सूर्य भारती,युवा जिलाध्यक्ष मो. मुकर्रम आदि लोजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।