वी वी न्यूज
शिक्षक दिवस 5 सितम्बर के मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उतराखण्ड द्वारा संध्याकालीन शिक्षण संस्थान मासूम फांउडेशन पहुँच कर आर्थिक रूप से कमजोर बच्चो को निशुल्क शिक्षित करने वाले अध्यापक वसीम अहमद जी एवं प्रोजेक्ट मैनेजर श्रीमती सरिता बिष्ट जी, आनंद मोहन जी को शाल पहनाकर एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का मोमेन्टो भेंट कर उनके समाज के लिए सेवा कार्यों के लिए और अर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को शिक्षित कर मुख्य धारा से जोड़ने के लिए सम्मानित किया साथ ही भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा नव वोटर चेतना अभियान के अन्तर्गत 2024 में 18 वर्ष पूर्ण करने वाले नव मतदाता को अपना वोट बनाने एवं वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए जागरूक किया कार्यक्रम मे अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर जैन, प्रदेश मंत्री गुरप्रीत सिंह, प्रदेश मंत्री शमीना सिद्धिकी,प्रदेश कार्यालय प्रभारी आमिर कुरेशी, पूर्व गढ़वाल संयोजन रहीस खान अम्बेडकर नगर मंडल अध्यक्ष वीरेश् जैन, महामंत्री रंजीत सिंह, जावेद आलम, नदीम अकबर, इसरार कुरेशी ,विनोद कुमार इत्यादि उपस्थिति रहे.