आज़मगढ़: नगर पालिका ईओ के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट से जजी कैंपस तक चला अतिक्रमणरोधी अभियान, सड़क किनारे के दुकानदारों में रहा हड़कंप

आजमगढ़

नगर पालिका ईओ के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट से जजी कैंपस तक चला अतिक्रमणरोधी अभियान, सड़क किनारे के दुकानदारों में रहा हड़कंप

आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कलेक्ट्रेट क्षेत्र से चर्च चौराहा और उसके आगे जजी कैंपस तक बुधवार को सुबह करीब 10 बजे से अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया गया। इसके चलते सड़क किनारे छोटी दुकान चलाने वाले व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। वहीं कार्रवाई के विरोध में पूर्वांचल जन मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव मोहन शिल्पकार ने कडा विरोध किया

नगर पालिका परिषद के ईओ मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में सिविल लाइन पुलिस चौकी इंचार्ज जाफर खां के साथ नगरपालिका कर्मचारी और पुलिस फोर्स इस अभियान में शामिल रहे। कलेक्ट्रेट क्षेत्र में रिक्शा स्टैंड के आसपास से लेकर चर्च चौराहा और उसके आगे तक अभियान चलाया गया। जेसीबी से दुकानों के अतिक्रमण को हटाया गया वहीं गुमटी और फर्नीचर को भी हटाया गया। घटना को लेकर हड़कंप की स्थिति रही। वही कार्रवाई की सूचना के बाद पूर्वांचल जन मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव मोहन शिल्पकार पहुंच गए और उन्होंने कार्रवाई रोकने की मांग की। नगर पालिका ईओ ने कहा कि यह अभियान 15 सितंबर तक लगातार जारी रहेगा।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: नगर पालिका ईओ के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट से जजी कैंपस तक चला अतिक्रमणरोधी अभियान, सड़क किनारे के दुकानदारों में रहा हड़कंप

Thu Sep 7 , 2023
आजमगढ़ नगर पालिका ईओ के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट से जजी कैंपस तक चला अतिक्रमणरोधी अभियान, सड़क किनारे के दुकानदारों में रहा हड़कंप आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कलेक्ट्रेट क्षेत्र से चर्च चौराहा और उसके आगे जजी कैंपस तक बुधवार को सुबह करीब 10 बजे से अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया गया। […]

You May Like

Breaking News

advertisement