मुख्यमंत्री की घोषणा के एक महीने में ही शासकीय जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय के लिए 60 लाख रुपए स्वीकृत

चार अतिरिक्त कक्ष बनेंगे, छात्राओं में हर्ष, मुख्यमंत्री को किया धन्यवाद

जांजगीर-चांपा 07 सितम्बर 2023/ भेंट मुलाकात युवाओं के साथ बिलासपुर में पिछले महीने की पहली तारीख को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के समक्ष जांजगीर के शासकीय जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने अतिरिक्त कक्ष की माँग की थी। मुख्यमंत्री ने इसकी तुरंत घोषणा भी कर दी थी। इस पर तेजी से काम हुआ है और मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने महाविद्यालय में 4 अतिरिक्त कक्ष के लिए 60 लाख 3 हजार रुपए स्वीकृत किये हैं। अब अतिरिक्त कक्षों का निर्माण तेजी से आरंभ हो सकेगा।
       मुख्यमंत्री की घोषणा पर इतनी तेजी से कार्यान्वयन होने पर छात्राएं बेहद खुश हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को इसके लिए धन्यवाद दिया है। छात्राओं ने बताया कि अतिरिक्त कक्षों की जरूरत थी। मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात युवाओं के साथ कार्यक्रम के बारे में जब छात्राओं को पता चला और जब हमने दूसरे संभागों में हुए भेंट मुलाकात कार्यक्रमों में छात्र हित में मुख्यमंत्री द्वारा लिये गये त्वरित निर्णयों के बारे में सुना तो हमें भी लगा कि हमारे संभाग में जब भेंट मुलाकात कार्यक्रम युवाओं के साथ होगा तो हम भी अपनी बात रखेंगे। इतना अच्छा कार्यक्रम हुआ। हमारे साथियों ने भी अपनी बात रखी और उन्हें मौका मिला। मुख्यमंत्री जी ने बहुत संवेदनशीलता से हमारी बात सुनी। हमें लगा कि हमारी दिक्कत देर सबेर दूर हो जाएगी। फिर जब इस बात की जानकारी मिली कि मुख्यमंत्री जी की घोषणा पर अमल करते हुए राशि स्वीकृत हो गई है तो यह बहुत खुशी की बात है। छात्राओं ने बताया कि भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने पीजी छात्रों की जरूरतों के मुताबिक भी अनेक निर्णय लिये हैं। नये कोर्स आरंभ होने का लाभ भी छात्र-छात्राओं को मिलेगा।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर एवं सेना के अधिकारियों ने लिया अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया की तैयारियों का जायजा

Thu Sep 7 , 2023
पुलिस लाइन खोखरा जांजगीर में 15 से 23 दिसम्बर 2023 आयोजित की जाएगी भर्ती रैली  जांजगीर-चांपा 07 सितम्बर 2023/ भारतीय सेना में अग्निवीर की भर्ती के लिए रैली का आयोजन 15 से 23 दिसम्बर 2023 तक पुलिस लाइन खोखरा जांजगीर में आयोजित किया जाना है। उक्त रैली स्थल का कलेक्टर […]

You May Like

Breaking News

advertisement