अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर साक्षरता रैली का किया गया आयोजन

     जांजगीर-चाम्पा 09 सितम्बर 2023/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 8 सितम्बर के अवसर साक्षरता रैली का आयोजन किया गया। साक्षरता रैली को जिला बीटीआई परिसर जांजगीर से जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में साक्षरता से संबंधित स्लोगन और नारो के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए स्वामी आत्मानंद स्कूल जांजगीर परिसर में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बीटीआई प्राचार्य श्री साहू, प्राचार्य स्वामी आत्मानंद, जिला साक्षरता मिशन के जिला परियोजना अधिकारी श्रीमति विजया सिंह राठौर, विद्यालय के समस्त स्टॉफ एवं साक्षरता मिशन के स्टाफ शामिल हुए।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

‘‘कोसा कांसा कंचन, वोट करेगा जन-जन‘‘ की थीम पर 9 सितम्बर को जिला स्तर पर मानव श्रृंखला का होगा आयोजन

Sat Sep 9 , 2023
      जांजगीर-चांपा 09 सितम्बर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में 9 सितम्बर 2023 को प्रातः 8 बजे स्वामी आत्मानंद हाई स्कूल मैदान जांजगीर में ‘‘कोसा कांसा कंचन, वोट करेगा जन-जन‘‘ की थीम पर जिला स्तर पर मानव श्रृंखला का आयोजन किया […]

You May Like

advertisement