जयराम कन्या महाविद्यालय में महिला पोषण एवं स्वास्थ्य पर कार्यशाला का आयोजन।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
छात्राओं को व्यायाम व योग के लिए जागरूक किया गया।
कुरुक्षेत्र, 14 सितम्बर : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल की कन्याओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से गतिमान सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय में चल रहे पोषण माह के अन्तर्गत आरोग्य भारतीय के सह-संयोजन से महिला पोषण एवं स्वास्थ्य विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।
मुख्य वक्ता के तौर पर आरोग्य भारती के समग्र किशोरी विकास कार्यक्रम की राष्ट्रीय संयोजक मनिंदर कौर ने किशोरी शारीरिक व मानसिक स्थिति परिवर्तन पर चर्चा करते हुए पहला सुख निरोगी काया की धारणात्मक परिप्रेक्ष्य के अन्तर्गत खानपान का तरीका, समय तथा स्वस्थ जीवन शैली के बारे में बताया। छात्राओं को व्यायाम व योग आदि के बारे में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में डा. श्यामलाल चिकित्सक, आयुर्वेद आरोग्य भारती संयोजक, डा. यशपाल आर्य प्रान्त सचिव आरोग्य भारती, डा. बलकार सिंह प्रान्त वनौषधि प्रमुख आरोग्य भारती आदि भी मौजूद रहे।
महाविद्यालय के हर्बल पार्क में औषधीय पौधारोपण भी किया गया। प्राचार्या डा. सुदेश रावल ने व्याख्यान व औषधीय पौधारोपण को समाज एवं देश के लिए उपयोगी बताया। मानसिक, शारीरिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य जीवन शैली समाज, राष्ट्र एवं शिव की उन्नति हेतु आवश्यक है। कार्यक्रम संयोजिका डा. नीता शर्मा, डा. सरोजिनी जमदग्नि, डा. ममता वालिया एवं डा. संतोष कुमारी भी मौजूद रही।
व्याख्यान के अवसर पर विद्वान एवं छात्राएं। अतिथियों सम्मान देते हुए प्रचार्या।