वैश्य समाज को अब हक की लड़ाई लड़नी होगी – उमेश अग्रवाल
दीपक शर्मा (संवाददाता)
बरेली : अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की एक संगठनात्मक बैठक का आयोजन गुरुवार को स्पर्श रिजॉर में किया गया। इस बैठक में बरेली, मुरादाबाद एवं अलीगढ़ मंडल के 13 जिलों के प्रमुख पदाधिकारी ने प्रतिभा किया। बैठक को प्रमुख रूप से संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री एवं गुड़गांव के पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल ने संबोधित किया।
इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री उमेश अग्रवाल ने कहा कि आज तक सदैव वैसे समाज का विभिन्न राजनीतिक दल वैश्य समाज का प्रयोग करते हुए आए हैं। वैसे समाज चंदा एवं फिरौती से आगे ही नहीं बढ़ पा रहा है। सामाजिक संगठनों में एवं राजनीतिक दलों में वैश्य समाज के लोगों को सिर्फ कोषाध्यक्ष पद से ही संतुष्ट कर दिया जाता है।
एक सवाल के जबाब में उमेश अग्रवाल ने कहा कि वैश्य समाज संपूर्ण उत्तर प्रदेश में 20% है लेकिन आज सिर्फ 80 में से मात्र तीन सांसद ही वैश्य समाज से हैं। जबकि कम से कम 16 सांसद वैश्य समाज से होने चाहिए।
उन्होंने विभिन्न राजनीतिक दलों से मांग की इस बार 2024 लोकसभा चुनाव में कम से कम 20-20 वैश्य प्रत्याशियों को टिकट देना चाहिए। अपनी मांगों को जोरदार तरीके से रखने के लिए लखनऊ में संगठन के द्वारा एक विशाल रैली का आयोजन 28 अक्टूबर 2023 को लखनऊ के चारबाग स्टेडियम में किया
जा रहा है। जिसमें लगभग 50000 लोगों का इकट्ठा होने का लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि सभी जनपदों से बड़ी से बड़ी संख्या में वैश्य समाज के लोग लखनऊ की रैली में प्रतिभाग करने का आह्वान किया जाएगा।
इस अवसर पर बरेली जोन के प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री भारत भूषण गुप्ता ने संगठन के विस्तार पर जोर दिया।
युवा प्रदेश अध्यक्ष श्रीराम अग्रवाल ने भी अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को जोड़ने के लिए प्रेरित किया। और कहा कि युवा ही देश का भविष्य है इसलिए अधिक से अधिक संख्या में वैश्य समाज के लोगों को इस संगठन से जुड़ना चाहिए।
वहीं बरेली मंडल के प्रभारी अनिल अग्रवाल को प्रदेश का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही हिमांशु अग्रवाल को युवा प्रदेश उपाध्यक्ष, श्री राम गुप्ता को युवा जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। अंकुर अग्रवाल को युवा महानगर अध्यक्ष बनाया गया तथा प्रियंका गुप्ता को महिला महानगर अध्यक्ष बनाया गया।
कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन बरेली के जिला अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने किया।
कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष आलोक गुप्ता सिटल गुप्ता विशंभरदयाल गुप्ता, जगदीश गुप्ता, पारुल गुप्ता, नीरज रस्तोगी, माधुर अग्रवाल, मिली अग्रवाल, डॉ मोहित अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।