जयराम कन्या महाविद्यालय में शुरू हुई फूलवती छात्रवृत्ति।
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
जयराम कन्या महाविद्यालय की छात्राओं के लिए निरंतर जारी रहेगी छात्रवृत्ति।
कुरुक्षेत्र, 6 जनवरी : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ग्रामीण आंचल की कन्याओं को उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से गतिमान सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय में छात्राओं के लिए फूलवती छात्रवृत्ति प्रारम्भ की गई है।
श्री जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि प्रमुख समाजसेवी आर.डी. गोयल के सुपुत्र विकास गोयल ने अपनी स्वर्गीय माता जी के नाम पर निरंतर चलने वाली छात्रवृत्ति आरंभ की है। इस छात्रवृत्ति के लिए प्राप्त अनुदान राशि का उपयोग शैक्षिक क्षेत्र में श्रेष्ठ रहने वाली छात्राओं एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं के लिए किया जाएगा।
महाविद्यालय की प्राचार्या डा. सुदेश रावल ने इस पुनीत कार्य के लिए गोयल परिवार का धन्यवाद करते हुए कहा कि गोयल परिवार ने आजादी के आंदोलन से लेकर आज भी समाज हित के बड़े बड़े कार्य जारी रखे हुए हैं। मूलतः कैथल निवासी गोयल परिवार के स्व. फग्गू राम जी सेवक स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी नेता रहे हैं। उन्होंने महात्मा गांधी जी के आह्वान पर स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। आर.डी. गोयल भी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तथा प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष रहे हैं। परिवार ने एक विशाल गौशाला का भी निर्माण करवाया तथा उसको संचालन के लिए गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद को सौंप दिया। गोयल परिवार जनकल्याण अनेकों कार्यों में निरंतर बढ़ चढ़ कर भाग लेता रहता है।
राजेश सिंगला ने बताया कि परिवार शुरू से ही जयराम संस्थाओं से जुड़ा हुआ है। उन्होंने आगे बताया कि महाविद्यालय में पढ़ रही छात्राओं के कल्याण एवं मदद हेतु अतुलनीय योगदान दिया है। इस अवसर पर डा. सुनीता शर्मा, डा. नीता शर्मा, डा. सरोजिनी जमदग्नि, सूर्य देव पांडे इत्यादि भी मौजूद रहे।
विकास गोयल छात्रवृत्ति चैक प्राचार्या डा. सुदेश रावल को सौंपते हुए।