परमहंस ज्ञानेश्वर महाराज बने षडदर्शन साधुसमाज के पुनः अध्यक्ष

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र में बनेगा षडदर्शन साधुसमाज का अंतरराष्ट्रीय कार्यालय।

पिहोवा : षडदर्शनसाधु समाज की महत्वपूर्ण बैठक आज डेरा उदासीन में महंत तरणदास के निवास स्थान पर हुई। इसमें परमहंस ज्ञानेश्वर महाराज को षडदर्शन साधुसमाज का पुनः सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष परमहंस ज्ञानेश्वर महाराज ने कहा कि 22 तारीख को पूरे देश में अयोध्या में रामलला के विराजमान होने पर बेहद श्रद्धा का माहौल होगा। ऐसे में साधु समाज भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश के लिए गौरव का पल है। सनातन संस्कृति का ध्वज पूरे विश्व में बुलंद होने जा रहा है। जिस राम मंदिर का स्वप्न देखते हुए संत महात्माओं एवं सनातनियों की कई पीढ़ियां अपना जीवन त्याग गई आज वह सपना पूरा होने वाला है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान करते हुए कहा कि अपने घरों में उस दिन घी के दीपक जलाएं और सभी धार्मिक स्थलों पर प्रभु श्रीराम का भजन करते हुए प्रसाद की व्यवस्था करें। महंत तरण दास ने बताया कि संस्था का कार्य समाज के पथ विभिन्न युवाओं को उचित मार्ग दिखाना एवं वृक्षारोपण एवं नशा मुक्ति जैसे अभियानों को गति देना है। इस अवसर पर महंत बंसी पुरी, महंत तरणदास, महंत रमन पुरी कैथल, महंत ईश्वर दास शास्त्री, महंत गुरुभगत निर्मल अखाड़ा कुरुक्षेत्र, महंत लक्ष्मी नारायण पुरी, महंत राजेंद्र दास, महंत महावीर दास, महंत दीपक प्रकाश, स्वामी वासुदेवानंद, महंत दीपक गिरी, स्वामी वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, स्वामी पण्डित बलराम गोतम पीठाध्यक्ष मां कात्यानी पीठ , महंत सुनील दास, महंत नरंजन पुरी, महंत विशाल दास सहित कई संत महात्मा मौजूद रहे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सियाराम दशहरा कमेटी की ओर से श्री रामायण जी के पाठ, हवन यज्ञ उपरांत भोग डाला गया

Mon Jan 8 , 2024
श्री परशुराम मंदिर ब्राह्मण सभा नमक मंडी में अतुट लंगर भी वितरण किया गया। फिरोजपुर 07 जनवरी कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}= सियाराम दशहरा कमेटी की ओर से श्री रामायण जी का पाठ, हवन यज्ञ भगवान श्री परशुराम जी के मंदिर ब्राह्मण सभा नमक मंडी में किया गया। भक्ति भजन […]

You May Like

advertisement