वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
देशभर के लोगों एवं संतों के लिए पावन तथा श्रद्धा का अवसर है : ब्रह्मचारी।
कुरुक्षेत्र, 8 जनवरी : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी को श्री जयराम विद्यापीठ में श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भगवान राम जी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र दिया गया। यह निमंत्रण पत्र विश्व हिन्दू परिषद से प्रेम नारायण अवस्थी, सुरेश जोशी, राकेश मेहता व सुल्तान सिंह इत्यादि पदाधिकारियों ने ब्रह्मचारी को सौंपा। इस निमंत्रण पत्र में बताया गया है कि 22 जनवरी को अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला को विराजमान कराया जाएगा। इस उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में आमंत्रित किया है।
ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि 22 तारीख को भगवान श्री राम के विराजमान होने के अवसर पर कार्यक्रम में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में भगवान श्री राम के विराजमान होने का अवसर देशभर के लोगों एवं संतों के लिए पावन तथा श्रद्धा का अवसर है। 22 जनवरी को पूरा देश दीप जलाकर दीपावली मनाएगा। इस मौके विद्यापीठ में के. के. कौशिक, के.सी. रंगा, हरि सिंह, राजेश सिंगला मौजूद थे। जिन्होंने विश्व हिन्दू परिषद के लोगों का आभार व्यक्त किया।
जयराम विद्यापीठ में परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी को विश्व हिन्दू परिषद के लोग निमंत्रण पत्र देते हुए।