दीपक शर्मा (संवाददाता)
बरेली : मानव सेवा क्लब ने जनवरी माह में लगातार आज सोमवार को तीसरी बार कलेक्ट्रेट गेट पर सैकड़ों कम्बलों का वितरण जरूरतमंद लोगों को भी किया जिसमें महिलाओं की संख्या ज्यादा रही।
अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने बताया कि मानव सेवा क्लब हर वर्ष कड़ाके की सर्दी में सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को कम्बल और ऊनी वस्त्र बांटता हैं। यह सेवा ईश्वरीय सेवा है।इसको सभी को करना चाहिए। कार्यक्रम में महासचिव सत्येन्द्र सक्सेना, अभय सिंह भटनागर, राजीव सक्सेना, इशिका सिंघानिया, नरेन्द्र पाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।