2400 किलो का घंटा एटा जलेसर से अयोध्या पहुंचने पर भव्य स्वागत

अयोध्या :——–
2400 किलो का घंटा एटा जलेसर से अयोध्या पहुंचने पर भव्य स्वागत
मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
9 जनवरी श्री राम जन्मभूमि मंदिर के लिए 24 टन का घंटा समर्पण के लिए एटा जलेसर व्यापार मंडल परिवार के चेयरमैन आदित्य मित्तल जी द्वारा समर्पण किया जा रहा है।जिसका अयोध्या पहुंचने पर सर्किट हाउस पर उ प्र उद्योग व्यापार मंडल अयोध्या जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया।आदित्य मित्तल जी ने बताया की उनके माता-पिता के स्मृति में यह अष्टधातु का घंटा प्रभु श्री राम के निमित्त श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट को समर्पित किया जा रहा है। आदित्य मित्तल जी के साथ उनके परिवार एवं उनके जिले के काफी करीब के मित्र भी साथ एटा जलेसर से चल रहे हैं।स्वागत करने वालों में अयोध्या जिला अध्यक्ष कविंद्र साहनी, जिला महामंत्री रमेश चौरसिया, युवा जिला अध्यक्ष मानव मेहरोत्रा, अंकित जैन, अमित जैन, नितेश रस्तोगी मुन्ना, प्रखर रस्तोगी, अरुण साहू, आशीष, गोल्डी चांदनी, वासु एवं बड़ी संख्या में व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत सरकार के सूचना प्रसारण सचिव का अयोध्या भ्रमणदूरदर्शन द्वारा 22 जनवरी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया जायेगा

Wed Jan 10 , 2024
अयोध्या 10 जनवरी 2024 (सू0वि0)ः-भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्रालय एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव श्री अपूर्व चन्द्रा द्वारा आज अयोध्या का श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी के आलोक में दूरदर्शन, आकाशवाणी आदि के प्रचार प्रसार के स्थलों के चिन्हांकन हेतु श्रीराम जन्मभूमि परिसर के नियंत्रण कक्ष में मण्डलायुक्त […]

You May Like

advertisement