श्री शिरडी साई सर्बदेब मंदिर श्यामगंज मे मंकरसंक्राति पर चौदह घंटे खिचडी भोज का होगा आयोजन

दीपक शर्मा (संवाददाता)

बरेली : सुबह नास्ता खिचडी दोपहर खाना खिचडी शाम को खाकर ले जाए घरबाली को खिचडी*
श्री शिरडी साई सर्बदेब मंदिर श्यामगंज के महंत पंडित सुशील कुमार पाठक ने जानकारी देते हुए बताया मकर संक्रांति के दिन किया गया दान का पुण्य कभी छीड नही होता इसके साथ खिचडी के अलग अलग महत्व है
इसलिए मकर संक्रान्ति के खिचडी भोज करते है श्री शिरडी साई सर्बदेब मंदिर श्यामगंज मे बिगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी 15 जनवरी 2024 सोमवार को प्रातः 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक बिना ब्रेक खिचडी भोज का आयोजन किया जाएगा खिचड़ी खाने का अपना एक अगल महत्व है। इसलिए कहीं-कहीं मकर संक्रांति को ‘खिचड़ी’ के नाम से जाना जाता है। मकर संक्रांति का यह पर्व प्रत्यक्ष रूप से भगवान सूर्य से जुड़ा है।
खिचड़ी अलग-अलग रूपों में
मकर संक्राति को कई जगहों पर बनबा कर बांटी जाती है इसीलिए मकर संक्रान्ति के लिए खिचडी के रूप में मनाया जाता है। मकर संक्रांति के पर्व को भारत के अन्य हिस्सों में विभिन्न रूपों में मनाया जाता है।
खिचड़ी का महत्व
मकर संक्रांति को खिचड़ी के रूप में मनाये जाने के पीछे बहुत ही पौराणिक और शास्त्रीय मान्यताएं हैं। मकर
संक्रांति के इस पर्व पर खिचड़ी का काफी महत्व है। मकर संक्रांति के अवसर पर कई स्थानों पर खिचड़ी को मुख्य पकवान के तौर पर बनाया जाता है खिचड़ी को आयुर्वेद में सुंदर और सुपाच्य भोजन की संज्ञा दी गई है। साथ ही खिचड़ी को स्वास्थ्य के लिए औषधि माना गया है। प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद के अनुसार जब जल नेती की क्रिया की जाती है तो उसके पश्चात् केवल खिचड़ी खाने की सलाह दी जाती है।
खिचड़ी की शास्त्रीय मान्यता
शास्त्रीय मान्यता के अनुसार मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाने का बहुत ही महत्व माना गया है। ऐसी मान्यता है कि मकर संक्रांति पर चावल, दाल, हल्दी, नमक और सब्जियों को मिलाकर खिचड़ी बनाई जाती है। मकर संक्रांति पर खिचड़ी के सहायक व्यंजन के रूप में दही, पापड़, घी और अचार का मिश्रण भी किया जाता है।
आयुर्वेद और ज्योतिष में खिचड़ी का महत्व आयुर्वेद में चावल को चंद्रमा के रूप में माना जाता है। शास्त्रों में चावल को चंद्रमा का प्रतीक माना गया है। काली उड़द की दाल को शनि का प्रतीक माना गया है। हल्दी बृहस्पति का प्रतीक है। नमक को शुक्र का प्रतीक माना गया है हरी सब्जियां बुध से संबंध रखती हैं। खिचड़ी की गर्मी व्यक्ति को मंगल और सूर्य से जोड़ती है। इस प्रकार खिचड़ी खाने से सभी प्रमुख ग्रह मजबूत हो जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन नए अन्न की खिचड़ी खाने से शरीर पूरा साल आरोग्य रहता है ।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कृषक बंधु गेहूँ का पंजीकरण कराएं और समर्थन मूल्य का करें लाभ प्राप्त

Fri Jan 12 , 2024
दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : जिला खाद्य विपणन अधिकारी कमलेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि रवी विपणन वर्ष 2024-25 में मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत गेहूँ खरीद की प्रस्तावित तिथि 15 मार्च 2024 है। पिछले वर्ष 2125 रुपये प्रति कुन्तल गेहूँ के मूल्य में भारी वृद्धि करते हुए इस वर्ष गेहूँ का समर्थन […]

You May Like

advertisement