कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित।

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

कुरुक्षेत्र, 12 जनवरी : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के फैकल्टी लॉज के प्रांगण में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद नायब सैनी, थानेसर के विधायक सुभाष सुधा, कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. अनिल वशिष्ठ, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी सहित विश्वविद्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों ने पुष्प अर्पित किए।
इस मौके पर सांसद नायब सैनी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का मानना था कि जीवन का उद्देश्य दूसरों की सेवा करना है और उन्होंने लोगों को निस्वार्थ सेवा के माध्यम से समाज की भलाई के लिए काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। विवेकानंद जी आधुनिक विकास के अद्भुत संगम थे। थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने समाज को विश्व शान्ति का मार्ग दिखाया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम का आदर्श वाक्य स्वामी विवेकानंद द्वारा प्रस्तुत विचारों का प्रकटीकरण है। हमें स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेकर भारत को समृद्ध, विकसित, सुरक्षित, गौरव युक्त बनाने का संकल्प लेना चाहिए।
इस मौके पर कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. अनिल वशिष्ठ, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी, प्रो. नीलम ढांडा, प्रो. डीएस राणा, प्रो. कुसुम लता, प्रो. परमेश कुमार, प्रो. अनिल गुप्ता, प्रो. महासिंह पूनिया, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. सोमबीर जाखड़, डॉ. गुरचरण सिंह, डॉ. रमेश सिरोही, डॉ. जितेन्द्र खटकड़, डॉ. नीरज बातिश, डॉ. मनीषा संधू, डॉ. सुमन मेहंदिया, डॉ. वीरेन्द्र पाल, डॉ. राजकमल, डॉ. रमेश, डॉ. हुकम सिंह, डॉ. अंकेश्वर प्रकाश, सहायक कुलसचिव डॉ. जितेन्द्र जांगड़ा, डॉ. हरविन्द्र राणा व एनएसएस कैडेट्स, यूनिवर्सिटी स्कूल के एनएसएस के स्वयंसेवकों सहित यूथ रेडक्रॉस के वालंटियर्स मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महंत राजेंद्र पुरी ने दी लोहड़ी की शुभकामनाएंभारतीय संस्कृति एवं संस्कारों में है लोहड़ी का विशेष महत्व : महंत राजेंद्र पुरी

Sat Jan 13 , 2024
महंत राजेंद्र पुरी ने दी लोहड़ी की शुभकामनाएंभारतीय संस्कृति एवं संस्कारों में है लोहड़ी का विशेष महत्व : महंत राजेंद्र पुरी। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। कुरुक्षेत्र, 12 जनवरी : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी जी ने सभी देश व प्रदेशवासियों को लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने जग […]

You May Like

advertisement