महंत राजेंद्र पुरी ने दी लोहड़ी की शुभकामनाएं
भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों में है लोहड़ी का विशेष महत्व : महंत राजेंद्र पुरी।
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
कुरुक्षेत्र, 12 जनवरी : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी जी ने सभी देश व प्रदेशवासियों को लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने जग ज्योति दरबार में पहुंचे श्रद्धालुओं एवं सेवकों को लोहड़ी पर्व के लिए प्रसाद स्वरूप मूंगफली, रेवड़ी, तिल को मिठाई बांटते हुए कहा कि लोहड़ी के अवसर पर अपनी अपनी क्षमता अनुसार जरूरतमंदों का सहयोग करें। अगर आप के थोड़े से सहयोग से किसी के जीवन में खुशियां आती हैं तो जीवन सार्थक होता है। इस संदेश को अपने जीवन में अपनाना और सबको बताना हमारा फर्ज है। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि लोहड़ी अपने साथियों, परिवार वालों, सगे संबंधियों और पड़ोसियों के साथ मिलजुल कर मनाएं।
महंत राजेंद्र पुरी जानकारी देते हुए।