संस्कारवान् युवाओं से होगा उन्नत राष्ट्र का निर्माण : रामनिवास आर्य

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र, 12 जनवरी : गुरुकुल कुरुक्षेत्र एवं आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के संयुक्त प्रयासों से गांव पबनावा के आदर्श विद्या मंदिर हाईस्कूल में लगाये गये आर्य वीर दल योग एवं जीवन निर्माण शिविर का आज भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में गुरुकुल के व्यवस्थापक रामनिवास आर्य ने मुख्य अतिथि एवं लेखा अधिकारी अनिल कुमार व वेद प्रचार प्रमुख विशाल आर्य विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। स्कूल में पहुंचने पर चेयरमैन महिन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य मनीषा, मैनेजिंग डायरेक्टर कुलदीप कूलर सहित समस्त स्टाफ ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी तादाद में माता-बहनें और किसानों ने भी भाग लिया।
रामनिवास आर्य ने कहा कि संस्कारवान् युवाओं से ही उन्नत राष्ट्र का निर्माण होगा और यह हम सभी की जिम्मेदारी हैं कि अपने बच्चों को किताबी शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों की दीक्षा भी दें। बच्चें संस्कारवान् होंगे तभी वे अपने माता-पिता एवं बुजुर्गों का सम्मान करेंगे और बुढ़ापे में उनकी सेवा करेंगे अन्यथा केवल किताबी ज्ञान का कोई औचित्य नहीं। किसानों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात के महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने वर्ष 2012 में वेद प्रचार विभाग का गठन कर गांव-गांव, शहर-शहर युवाओं के जीवन निर्माण और वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार का यह अभियान आरम्भ किया था जो वर्तमान में पूरे प्रदेश में आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के प्रधान सेठ राधाकृष्ण आर्य के नेतृत्व में जोर-शोर से चल रहा है। इसी के साथ, आचार्य देवव्रत ने देशभर में प्राकृतिक खेती अपनाओ, मुहिम चलाई हुई है जो किसानों के लिए एक वरदान है। आचार्य का ध्येय है कि मेरे देश का किसान कर्ज के बोझ तले दबकर आत्महत्या करने पर मजबूर न हों, रासायनिक खेती की बढ़ती लागत और कम पैदावार ने किसान की कमर तोड़ रखी है। ऐसे में किसानों को प्राकृतिक खेती को अपनाना चाहिए जिसमें केवल एक देशी गाय से 30 एकड़ भूमि पर जहरमुक्त खेती होती है।
इससे पूर्व स्कूल के बच्चों ने योग शिक्षक अंकित आर्य एवं संजय आर्य के मार्गदर्शन में सूर्य नमस्कार, भूमि नमस्कार, लेजियम, डम्बल और योगासन की शानदार प्रस्तुति दीं जिन्हें देखकर अतिथियों व अभिभावकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। अन्त में स्कूल प्रबंधन द्वारा मुख्य अतिथि रामनिवास आर्य, अनिल आर्य का स्मृति-चिन्ह भेंट कर अभिनन्दन किया गया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विकसित भारत अभियान को गति देगा कौशल : डॉ. राज नेहरू

Sat Jan 13 , 2024
विकसित भारत अभियान को गति देगा कौशल : डॉ. राज नेहरू। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय से भेंट कर कुलपति डॉ. राज नेहरू ने की कौशल के विविध आयामों पर चर्चा।राज्यपाल को दिया विश्वविद्यालय परिसर आने का निमंत्रण। पलवल : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. […]

You May Like

advertisement