असिस्टेंट कमांडेंट डॉक्टर नितिन यादव ने किया जनपद बरेली का नाम रोशन
दीपक शर्मा (संवाददाता)
बरेली : रानी लक्ष्मीबाई अकादमी टेकनपुर ग्वालियर बी.एस.एफ. परेड ग्राउण्ड में 13 जनवरी 2024 को आयोजित सीमा सुरक्षा बल के 44 चिकित्सा अधिकारियों का शानदार परेड समारोह संपन्न हुआ ।
असिस्टेंट कमांडेंट डाक्टर नितिन यादव ने परेड कमांडर के रूप में उक्त परेड का नेतृत्व किया | असिस्टेंट कमांडेंट डॉक्टर नितिन यादव ने परेड कमांडर के रूप में शानदार प्रदर्शन किया इसके लिए उन्हें 2 ट्राफी प्रदान की गई | यहाँ बता दें कि जनपद बरेली निवासी डाक्टर नितिन यादव ने एम.बी.बी.एस करने के बाद यू.पी.एस.सी परीक्षा परिणाम में स्थान प्राप्त कर सीमा सुरक्षा बल (BSF) में असिस्टेंट कमांडेंट चिकित्सा आधिकारी के पद पर 2019 में नियुक्त हुए थे। डॉक्टर नितिन यादव रोड नंबर 5 सिद्धार्थ नगर बरेली के निवासी हैं | समस्त बरेली वासियों को डॉक्टर नितिन यादव पर गर्व है |