जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने की अपील, भगवान श्री रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर सजना चाहिए हर मंदिर।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877
गांव गांव जाकर दे रहे हैं संदेश, 22 जनवरी हर घर में दीपक जलाएं।
भगवान श्री रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर महंत राजेंद्र पुरी का ऐलान।
कुरुक्षेत्र, 15 जनवरी : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने कुरुक्षेत्र में अपील की है कि अयोध्या में भव्य मंदिर में भगवान श्री रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर लोगों को अपने घरों के निकट एवं क्षेत्रों में मंदिरों की निरंतर साफ सफाई करते हुए भव्य रूप से सजाना चाहिए। नगर में भगवान श्री रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के अयोध्या उत्सव के उपलक्ष्य निकली शोभा यात्रा से पूर्व महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि हर देशवासी इस अलौकिक क्षण का इंतजार कर रहा था जो अब आ चुका है।
उन्होंने बताया कि वे तथा उनके साथी गांव गांव जाकर 22 जनवरी हर घर में दीपक जलाने का संदेश दे रहे हैं। उनके संत महापुरुषों के साथ भगवान श्री राम सत्संग एवं प्रवचन भी निरंतर चलते रहेंगे। महंत राजेंद्र पुरी ने अपील की कि 22 जनवरी को देशभर में मांस मदिरा का निषेध होना चाहिए। उन्होंने लोगों से भी सात्विक रहने की अपील की। उन्होंने बताया कि उनका भगवान श्री राम गुणगान का अभियान भगवान श्री राम के मंदिर के निर्माण के पूरे होने तक जारी रहेगा। इस अवसर पर उनके साथ महंत रूद्र पुरी, महंत चेतन पुरी, आचार्य सुखदेव,
सेवक राज कुमार सहित अनेक संत महापुरुष भी मौजूद रहे।
श्रद्धालुओं के साथ मस्ती में महंत राजेंद्र पुरी।