![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2024/01/20240119_134222-816x1024.jpg)
अरशद हुसैन
रूडकी
…बता दे जानकारी के अनुसार पिरान कलियर नगर पंचायत के वार्ड 8 महमूदपुर में सुल्ताना पत्नी नूरुद्दीन ने बकरी पालन किया हुआ है।बकरियों को रखने के लिए एक फूस का छप्पर डाल रखा था। बृहस्पतिवार को देर शाम बकरी बाड़े में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई जिसमें झुलसकर करीब 20 बकरियों की मौत हो गई।
![](https://vvnewsvaashvara.in/wp-content/uploads/2024/01/20240119_134240-1024x597.jpg)
आसपास के लोगो ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया ।जिसमे महिला का लाखो रुपए का नुकसान हो गया है।महिला ने बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति कमजोर है ओर उसने अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए बकरियों का पालन किया हुआ है।लेकिन आग लगने से सब कुछ जलकर राख हो गया है महिला ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।