राम ही आत्मा हैं राम ही परमात्मा हैं : डा. महेन्द्र शर्मा।
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877
पानीपत : उत्तर भारत के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य एवं शास्त्री आयुर्वेदिक अस्पताल के संचालक डा. महेन्द्र शर्मा द्वारा विशेष प्रस्तुति – कोई भी राम राजा तो हो सकता है लेकिन हर राजा का राम होना बहुत ही कठिन है तो फिर श्री राम कौन हैं ?
शीर्षक श्री राम नवमी
यदि किसी में यह नव गुण व्याप्त है तो वह निश्चय ही श्री राम है।
दशरथ के दुलारे राम
कौशल्या के प्यारे राम
सनातन की आनबान
जप तप दया और दान
धर्म और नीतिवान … श्री राम हैं।
सूर्य की किरण है राम
गुरु की चरण में राम
विवेक परिपक्व ज्ञान
भक्ति शक्ति मुक्ति के धाम
सबहन के कल्पवृक्ष … श्री राम हैं।
राम राम आत्मा है
राम ही परमात्मा हैं
सृष्टि का अधिष्ठान
पूजा यज्ञ अनुष्ठान
विषयों के शोध बोध … श्रीराम हैं।
धनु यज्ञ के विजेता राम
जानकी के प्राण राम
अहिल्या के प्राण आश्रय
मुनिन के भक्त राम
हनुमत के पूर्ण प्राण …. श्री राम है।
गंगा जी को पार कर
केवट का उद्धार कर
नवधा भक्ति के दाता
जगतपालक और विधाता।
शबरी के झूठे फल खाते …श्री राम हैं।
भरत की आस राम
जनक के है श्वास राम
सत्य, धर्म, श्रद्धा,विश्वास
क्षमा में है अधिवास
अयोध्या है अब निवास … श्रीराम हैं।
नीति प्रीति प्रज्ञावान
परमार्थ स्वार्थ का पूर्ण ज्ञान विश्व के कण कण में राम शान्ति और रण में राम असुरों के काल विकराल… श्री राम हैं।
श्रेष्ठ पति भाई मित्र सखा राम है।
परम पुनीत और पवित्र श्री राम है।
मात, पितु, गुरु भक्त
विप्र सुर संत धेनु में व्यक्त
चरणों में सदा नत … श्री राम हैं।
सत्यनिष्ठ धर्मनिष्ठ और है कर्मनिष्ठ वाणी वचन मनोबलिष्ठ श्री राम हैं।
शिवार्चक दयावान धीर और बुद्धिमान
महेंद्र की सुबह और शाम श्री मंत भगवंत … श्री राम हैं।
डॉ. महेन्द्र शर्मा “महेश” देवभूमे पानीपत।