आजमगढ़: श्री राम झांकी को रोकने व रास्ता बदलने को लेकर दो पक्षों में झड़प

आजमगढ़ श्री राम झांकी को रोकने व रास्ता बदलने को लेकर दो पक्षों में झड़प

आजमगढ़। आजमगढ़ के जहानागंज क्षेत्र में शाम 5:00 बजे हुई राम झांकी को रोकने व उसका रास्ता बदलने को लेकर दो धार्मिक गुटों में झड़प के बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर पूरी स्थिति पर समय रहते हुए काबू पा लिया। एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि जहानागंज कस्बे के चौक क्षेत्र में शोभायात्रा के निर्धारित रास्ते को लेकर ही विवाद उत्पन्न हुआ था। पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया की मौके पर दोनों पक्षों से नई उम्र के 40-50 लड़के एक दूसरे के सामने आ खड़े हुए एवं एक दूसरे का विरोध करने लगे, जिसके परिणाम स्वरुप यह विवाद उत्पन्न हुआ। इसके बाद मौके पर पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग किया और पुलिस अधीक्षक (शहर) व अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने लोगों से वार्ता की, तब जाकर पूरे मसले का तत्काल हल निकाला जा सका। स्थिति एवं स्थान की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने ऐतिहातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। पुलिस प्रशासन ने बताया कि उनकी देखरेख में दोबारा शोभा यात्रा का आयोजन एवं भंडारे का आयोजन सकुशल संपन्न हुआ। इस वक्त मौके पर वर्तमान में स्थिति सामान्य बनी हुई है।

संबाददाता अमित खरवार

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: चोरी गये सामान के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Tue Jan 23 , 2024
थाना- निजामाबादचोरी गये सामान के साथ अभियुक्त गिरफ्तारपूर्व की घटना/इतिहास का विवरण – दिनांक 20.01.2024 को वादी शमशाद पुत्र स्व0 अबुशाद निवासी सहरिया थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ ने थाना निजामाबाद पर लिखित तहरीरे दिया कि विपक्षी दानिश पुत्र स्व0 तौफीक सा0 सहरिया थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ द्वारा वादी मुकदमा के […]

You May Like

advertisement