जग ज्योति दरबार का सहयोग से चल रहा मां त्रिपुरा सुंदरी महायज्ञ राष्ट्र कल्याण को नई दिशा देगा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

संत महापुरुषों की प्रेरणा से मजबूत एवं स्वस्थ भारत की कामना के लिए चल रहा महायज्ञ।

कुरुक्षेत्र, 16 मार्च : देश विदेश में सनातन प्रचारक तथा धर्म गुरु महंत राजेंद्र पुरी के नेतृत्व में लुखी में राष्ट्र कल्याण हेतु 10 दिवसीय मां त्रिपुरा सुंदरी के महायज्ञ और कथा लगातार जारी है। त्रिपुरा सुंदरी पीठाधीश यज्ञ सम्राट श्री श्री 1008 हरि ओम महाराज जी सुबह और शाम यज्ञ करते हैं जिसमें क्षेत्र की भलाई और विकास के लिए आध्यात्मिक और वैज्ञानिक महत्व भी बताते हैं। दोपहर के समय भगवान श्री राम और माता त्रिपुरा सुंदरी की कथा की जाती है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कुरुक्षेत्र सहित दूर दूर से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।
सत्संग में जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि तीर्थों की संगम स्थली एवं धर्मनगरी कुरुक्षेत्र का सौभाग्य है कि हमारे बीच श्री श्री 1008 हरि ओम महाराज हैं जिन्होंने पर्वतों व जंगलों में वास करते हुए अपना जीवन लोकहित और सनातन की रक्षा करने के लिए समर्पित कर दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे संत महापुरुषों की प्रेरणा से मजबूत और स्वस्थ भारत की कामना के लिए चल रहा यह महायज्ञ चल रहा है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं सहित बड़ी बड़ी हस्तियां एवं राजनीतिक लोग भी त्रिपुरा सुंदरी पीठाधीश यज्ञ सम्राट श्री श्री 1008 हरी ओम महाराज जी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। जिसे देखकर दिल खुश होता है कि हिंदू जाग रहा है और अपने प्राचीन धर्म और संस्कृति की जानकारी लेने के लिए नया जोश देखने को मिल रहा है। त्रिपुरा सुंदरी पीठाधीश यज्ञ सम्राट श्री श्री 1008 हरी ओम महाराज जी ने अपनी पूजा और हवन समाप्ति के उपरांत लोगो से आह्वान करते हुए कहा कि मेरे इस दस दिन की तपस्या और कथा से अगर इन हजारों लोगों में से कुछ लोग भी घर में हवन यज्ञ शुरू कर दें और अपने बच्चों, आस पास के लोगों को हवन और धर्म की जानकारी सांझा करें तो इस यज्ञ और कथा को सफल समझेंगे। जग ज्योति दरबार का सहयोग राष्ट्र कल्याण को नई दिशा देगा।
महत राजेंद्र पुरी ने कहा कि स्वामी हरिओम महाराज जी चले जाएंगे फिर कब वापसी होगी पता नहीं। परंतु कुरुक्षेत्र वासियों को एक संदेश देते हुए कहा है कि साधु है और साधु की वाणी हमेशा दिल में याद रहेगी। जल्द ही धर्मनगरी में एक बहुत बड़ा महायज्ञ भी करवाया जायेगा। धार्मिक और राजनीतिक क्षेत्र में जग ज्योति दरबार आने वाले वक्त में राष्ट्र कल्याण और आम जन की भलाई के लिए कार्यक्रम का आयोजन करवाएगा। सनातन धर्म और भगवान श्री राम का बोल बाला होगा। इस अवसर पर जग ज्योति दरबार से सेवक राजकुमार एवं कार्यक्रम आयोजक राहुल राणा, दिलबाग राणा, ओम प्रकाश राणा, गौरव व बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
संत महापुरुष एवं श्रद्धालु।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल बहुत जरूरी : प्रो. परमेश कुमार

Sat Mar 16 , 2024
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। एनआईटी कुरुक्षेत्र में खेले गए सेमीफाइनल मैच में केयूके वॉरिसर्य को 109 रन से हराया।हेमंत सिंगला ने नाबाद शतक व विजय जांगड़ा ने नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली।केयू स्टार इलेवन व केयू एडमिन प्लेयर्स के बीच टी-20 फाइनल। कुरुक्षेत्र, 16 मार्च : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गैर-शिक्षक कर्मचारियों […]

You May Like

advertisement