घर में घुसकर विधवा महिला से छेड़छाड़ रुपये भी लूटे, मुकदमा दर्ज

घर में घुसकर विधवा महिला से छेड़छाड़ रुपये भी लूटे, मुकदमा दर्ज

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : किला क्षेत्र में पड़ोसी युवक ने विधवा महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ की। महिला का आरोप है कि युवक ने उसे मकान नहीं बेचने पर दुष्कर्म करने की धमकी दी है। वहीं आरोपी पर घर से दस हजार रुपये लूटकर ले जाने का आरोप भी लगाया है। पीड़ित महिला ने किला थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
किला क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। पड़ोस में रहने वाला नसीम उस पर गलत नजर रखता है। पांच जनवरी को नसीम उसके घर में घुस आया और अश्लील हरकत की। बेटी की शादी के लिए घर में रखे 10 हजार रुपये लूटकर ले गया। नसीम ने धमकी दी है कि अगर उसके हाथ मकान नहीं बेचा तो उससे दुष्कर्म करेगा।
महिला ने बताया कि डर के कारण रिश्तेदारी में शरण लिए हुए है। नसीम मकानों पर कब्जे करता है। पीड़ित महिला ने एसएसपी से शिकायत की थी। एसएसपी के आदेश पर किला थाने में नसीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी नसीम की तलाश कर रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उपप्रभागीय अन्जय अग्रवाल ने शुरू करवाया प्रशिक्षण नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षक रहे प्रमोद डागर

Fri Jan 17 , 2025
उपप्रभागीय अन्जय अग्रवाल ने शुरू करवाया प्रशिक्षण नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षक रहे प्रमोद डागर दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सिविल डिफेंस अलखनाथ प्रभाग के उप प्रभागीय वार्डन अन्जय कुमार अग्रवाल द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम श्री बिष्णु इण्टर कॉलेज में प्रारंभ हुआ प्रशिक्षण के कुशल प्रशिक्षक रहे वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक […]

You May Like

Breaking News

advertisement