उपप्रभागीय अन्जय अग्रवाल ने शुरू करवाया प्रशिक्षण नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षक रहे प्रमोद डागर

उपप्रभागीय अन्जय अग्रवाल ने शुरू करवाया प्रशिक्षण नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षक रहे प्रमोद डागर

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सिविल डिफेंस अलखनाथ प्रभाग के उप प्रभागीय वार्डन अन्जय कुमार अग्रवाल द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम श्री बिष्णु इण्टर कॉलेज में प्रारंभ हुआ प्रशिक्षण के कुशल प्रशिक्षक रहे वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक प्रमोद डागर ने बच्चों को बताया कि सिविल डिफेंस क्या है ? क्या इसके उद्देश्य हैं आदि आदि, इसी तरह बताया कि आपदा के समय सिविल डिफेंस किस तरह काम करती है। उन्होंने बताया कि सिविल डिफेंस ही आपदा के समय काम क्यों करती है अन्य संगठन एनडीआरएफ जैसे क्यों नहीं ? इस परिप्रेक्ष्य में उन्होंने सिविल डिफेंस की महत्वपूर्ण भूमिका के विषय में विस्तार से बताया। उन्होंने बच्चों को आग के विषय में भी बच्चों को प्रशिक्षित किया। आग क्या है, कैसे लगती है ? किन तरीकों से बुझाया जाता है।
प्रशिक्षण में स्टाफ आफिसर गीता शर्मा, हरीश भल्ला आई. सी. ओ. कंवलजीत सिंह, पोस्ट वार्डन विशाल सक्सेना, डिप्टी पोस्ट वार्डन सुनील सागर सैक्टर वार्डन अमित आनंद व संजय वर्मा आदि उपस्थित रहे। आयोजित प्रशिक्षण में विद्यालय प्रबन्धक सुधीर अग्रवाल, प्रधानाचार्य शरद कांत, उप प्राचार्य देवेन्द्र अध्यापक सुशील शर्मा व विजय यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में उपप्रभागीय वार्डन अन्जय अग्रवाल ने विद्यालय प्रबंधन्धन छात्रों व उपस्थित वार्डनों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छात्र नेताओं ने अव्यवस्थाओं के विरोध में परीक्षा नियंत्रक का किया घेराव

Fri Jan 17 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने गुरुवार को रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय में अव्यवस्थाओं के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों ने परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार सिंह का घेराव करते हुए परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठाए।छात्र नेताओं ने बार-बार परीक्षा निरस्त कराने पर […]

You May Like

Breaking News

advertisement