सवा करोड़ की मार्फीन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, मणिपुर से लाकर यूपी में खपाते थे माल

सवा करोड़ की मार्फीन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, मणिपुर से लाकर यूपी में खपाते थे माल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : इज्जतनगर पुलिस और एसओजी की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से करीब 996 ग्राम क्रूड स्मैक (मार्फिन), पांच एंड्रॉइड मोबाइल और एक थार कार बरामद की गई है। जब्त मार्फीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब सवा करोड़ रुपये बताई जा रही है।
यह कार्रवाई सोमवार को इज्जतनगर थाना क्षेत्र के कुम्हरा कट के पास की गई, जहां ये चारों आरोपी कार में स्मैक लेकर खड़े थे। पुलिस को इनकी गतिविधियों की पहले से भनक थी। इज्जतनगर थाने की टीम और एसओजी की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश देकर चारों को धर दबोचा।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के लभेडा गांव निवासी नसरुद्दीन, शाहजहांपुर के कटरा थाना क्षेत्र से कलीम अहमद, तिलहर से बच्चन और भोजीपुरा क्षेत्र के रहने वाले तस्लीम शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, नसरुद्दीन पहले ट्रांसपोर्ट का काम करता था, इसी दौरान उसका मणिपुर के कुछ लोगों से संपर्क हुआ और वह स्मैक की तस्करी में उतर गया।
पूछताछ में नसरुद्दीन ने बताया कि गिरोह के सदस्य स्मैक मणिपुर से खरीदकर लाते थे। कलीम जो खुद ड्राइवर है, वह गाड़ी लेकर मणिपुर जाता था, जबकि बाकी सदस्य ट्रेन या बस से जाते थे। वापसी में स्मैक को ट्रक या कैंटर में छिपाकर लाते और फिर यूपी के अलग-अलग जिलों में ऊंचे दामों में बेचते थे। पुलिस का कहना है कि आज बरामद स्मैक भी मणिपुर से लाई गई थी और तस्कर इसे शाहजहांपुर में खपाने जा रहे थे।
पकड़े गए आरोपियों पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। नसरुद्दीन पर पशु क्रूरता और एनडीपीएस एक्ट, बच्चन पर दहेज उत्पीड़न और कलीम व तस्लीम पर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ इज्जतनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया।
इज्जतनगर इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह और एसओजी प्रभारी सुनील कुमार शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया। टीम में कई उपनिरीक्षक और सिपाही शामिल थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समर कैंप में मिशन शक्ति के अंतर्गत छात्राओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

Wed May 28 , 2025
समर कैंप में मिशन शक्ति के अंतर्गत छात्राओं को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सर्वप्रथम समर कैंप में उपस्थित छात्राओं को व्यायाम तथा योग अभ्यास कराया गया । तत्पश्चात एंटी रोमियो सकोर्ट की इंस्पेक्टर सीमा सिंह के द्वारा अपनी टीम के साथ उपस्थित होकर छात्रों […]

You May Like

Breaking News

advertisement