पत्नी से अवैध संबंधों के शक में मौसेरे भाई को मारी गोली

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : थाना कोतवाली क्षेत्र में सिद्धिविनायक अस्पताल के पास एक शख्स ने अपने मौसेरे भाई को गोली मारकर घायल कर दिया। दिन दहाड़े हुए इस वारदात के बाद आसपास अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध मौसेरे भाई से हैं। जिसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया।
दरअसल सिद्धिविनायक अस्पताल के पास आरिफ खान नाम के शख्स को उसके मौसेरे भाई तौहीद खान ने गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर भागने की कोशिश रहे तौहीद को लोगों ने पकड़ लिया। जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया गया। वहीं घायल आरिफ को फौरी तौर से अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक तौहीद को शक था कि उसकी पत्नी के संबंध मौसेरे भाई आरिफ के साथ हैं। एसपी सिटी मानुष पारिक के अनुसार आरोपी तौहीद को तमंचे समेत मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरिफ का इलाज अस्पताल में चल रहा है जहां उसकी हालत डॉक्टरों ने स्थिर बताई है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शेर अली जाफरी, बेटे और विजय शर्मा समेत 6 पर गैंगस्टर संपत्ति सीज करने की तैयारी

Sat Jan 18 , 2025
पवन कालरा (संवाददाता) बरेली : खुसरो कॉलेज के चेयरमैन शेर अली जाफरी गिरोह के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। सीबीगंज इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने गिरोह बंद के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें जाफरी, उसका बेटा व मुख्य गुर्गा विजय शर्मा समेत गिरोह के छह […]

You May Like

Breaking News

advertisement