चोरी की गई एक मिक्सचर मशीन समेत मिक्सचर ट्रॉली, ट्रैक्टर व अन्य सामान पुलिस ने किया बरामद

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

रायबरेली में पुलिस ने ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो घरों में स्लैब डालने वाली मिक्सचर मशीनों को निशाना बनाते थे। पुलिस ने इनके कब्ज़े से चोरी की गई एक मिक्सचर मशीन समेत मिक्सचर ट्रॉली, ट्रैक्टर व अन्य सामान बरामद किया है। दरअसल पिछले दिनों महाराजगंज थाना समेत अन्य थाना इलाकों से मिक्सचर मशीन चोरी होने के मामले सामने आ रहे थे। महाराजगंज में भी निर्माणधीन मकान के सामने से मशीन चोरी हुई तो वहां की पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी खंगालते हुए इस गैंग के दो सदस्यों को पकड़ा तो चौकाने वाले तथ्य सामने आये। दरअसल यह गैंग दिन में रेकी करता था कि किन निर्माणधीन मकान की स्लैब पड़ने वाली है। उसके बाद गैंग के सदस्य उस पर निगाह रखते थे। जिस दिन स्लैब पडती थी उसी दिन यह आसपास रहकर उसकी आवाज़ सुना करते थे। जैसे ही आवाज़ बंद होती थी यह लोग एक घंटे बाद मौके पर पहुँच जाते थे। चूँकि देर रात तक स्लैब पड़ने के चलते मज़दूर व मालिक थक जाते थे इसलिए तब तक घोर सन्नाटा छा जाता था। उसी सन्नाटे में यह लोग मिक्सचर मशीन अपने साथ लाये ट्रैक्टर से खींच ले जाते थे। पुलिस के मुताबिक यह बड़ा गैंग है जो इस अनोखी तरह की चोरी करता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राधा-कृष्ण मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी करके नहर के पास फेंककर चोर हुए फरार

Thu Jan 23 , 2025
राधा-कृष्ण मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी करके नहर के पास फेंककर चोर हुए फरार– संवाददाता –विजय दुबे तेजीबाजार –(जौनपुर)–स्थानीय थाना क्षेत्र के चितौड़ी गांव में स्थित राधा – कृष्ण मंदिर से अष्ट धातु की मूर्ति चोरी करके कुछ दूर नहर के पास फेक कर चोर फरार हो लिए।मिली जानकारी […]

You May Like

advertisement