मातृभूमि सेवा मिशन के तत्वावधान में मातृभूमि शिक्षा मंदिर के विद्यार्थियों द्वारा नेपाल त्रासदी में दिवंगत एवं पीड़ित परिवारों के प्रति मौन रखकर संवेदना व्यक्त की गई

मातृभूमि सेवा मिशन अपने सामाजिक एवं मानवीय संवेदनाओं के
दायित्व का निर्वाह करते हुए नेपाल की भाषण त्रासदी में असहाय एवं अनाथ बच्चों को सब प्रकार से आवासीय निःशुल्क शिक्षा देने के लिए तैयार है।

थानेसर, संजीव कुमारी 3 सितंबर : नेपाल में हुई प्राकृतिक त्रासदी एवं विनाशकारी बाढ़ में दिवंगतों की आत्मिक शांति के लिए मातृभूमि सेवा मिशन के तत्वावधान में मातृभूमि शिक्षा मंदिर के विद्यार्थियों द्वारा मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यार्थियों ने इस त्रासदी से विश्व के अनेक देशों के पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की एवं संकट में फंसे लोगों की सुरक्षा, राहत एवं बचाव कार्यों के सफलता की भी ईश्वर से कामना की गई। विद्यार्थियों ने घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने एवं लापता लोगों के सकुशल वापस होने की प्रार्थना की।
मातृभूमि सेवा मिशन के संस्थापक डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने कहा
प्राकृतिक आपदा में होने वाली जनहानि का दर्द किसी एक देश एवं परिवार तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरी मानवता को प्रभावित करता है। ऐसे समय में पीड़ितों के साथ संवेदना और सहयोग के भाव से खड़ा होना सभी की मानवीय जिम्मेदारी है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मानवता, करुणा, सहयोग एवं सहानुभूति के मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया गया।
डॉ . श्रीप्रकाश मिश्र ने कहा मातृभूमि सेवा मिशन अपने सामाजिक एवं मानवीय संवेदनाओं के दायित्व का निर्वाह करते हुए नेपाल की भाषण त्रासदी में असहाय एवं अनाथ बच्चों को सब प्रकार से आवासीय निःशुल्क शिक्षा देने के लिए तैयार है। मातृभूमि सेवा मिशन नेपाल में इस त्रासदी से पीड़ित बच्चों सर्वांगीण विकास करते हुए उन्हें एक आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास करेगा। इस संदर्भ में दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास, नेपाल सरकार एवं भारत सरकार से
सभी आवश्यक संपर्क एवं पत्र व्यवहार का प्रयास किया जा रहा है।
डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र ने कहा नेपाल की बाढ़ हमें डराने के लिए नहीं, चेताने के लिए आई है। यह कह रही है कि हिमालय को केवल सड़क, सुरंग, बांध और पर्यटन की जमीन समझने की गलती अब महंगी पड़ सकती है। हमें विकास चाहिए, लेकिन जोखिम को समझकर। सड़क चाहिए, लेकिन हर ढलान पर नहीं। बिजली चाहिए, लेकिन हर नदी घाटी को परियोजनाओं से भरकर नहीं। पर्यटन चाहिए, लेकिन पहाड़ की क्षमता से ज्यादा दबाव डालकर नहीं। और सबसे बढ़कर, हमें यह समझना होगा कि हिमालय को टुकड़ों में नहीं बचाया जा सकता। एक ग्लेशियर, एक नदी, एक जंगल, एक ढलान और एक बस्ती-सब एक ही प्राकृतिक तंत्र का हिस्सा हैं। यह एक वैश्विक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का समापन शांतिपाठ से हुआ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गीता के संदेश हमें सत्य, कर्म और सदाचार की राह दिखाते हैं : पूजा शर्मा

Fri Sep 4 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी। श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया जन्माष्टमी पर्व। कुरुक्षेत्र, 3 सितंबर : श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। इस […]

You May Like

Breaking News

advertisement