25 जून को राष्ट्रीय आपातकाल लागू होने की 50वीं वर्षगांठ पर होंगे कार्यक्रम

25 जून को राष्ट्रीय आपातकाल लागू होने की 50वीं वर्षगांठ पर होंगे कार्यक्रम

बदायूं 24 जून। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में अवगत कराते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिनांक 25 जून 2025 को आपातकाल दिवस के अवसर पर उससे जुड़ी त्रासदी व विपत्तियों से सभी जनपदों में आम जनता को अवगत कराये जाने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष 25 जून 2025 को राष्ट्रीय आपातकाल लागू होने की 50वीं वर्षगांठ मनायी जायेगी। प्राप्त निर्देशों के अनुसार यह न केवल आपातकाल के स्मरण का अवसर है, अपितु गहन चिंतन और लोकतांत्रिक व संवैधानिक मूल्यों के प्रति नई प्रतिबद्धता का अवसर भी है। इस सम्बन्ध में 25 जून से 25 जून 2026 तक एक वर्ष तक चलने वाला स्मरणोत्सव मनाया जायेगा।

उन्होंने बताया कि प्राप्त निर्देशों के क्रम में समस्त कार्यक्रमों की व्यवस्था हेतु जिले में उनकी अध्यक्षता में एक परामर्शदाता समिति गठित की जाये, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों, सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों को शामिल किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें आपातकाल से जुड़े चुनिंदा लोगों से अनुभव साझा कराया जायेगे। सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों में संगोष्ठी, वाद-विवाद प्रतियोगिता, भाषण तथा पोस्टर प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जायेंगा।

उन्होंने बताया कि प्राप्त निर्देशों के क्रम में समस्त कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जायेगा तथा उनकी उपस्थिति में लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित भी किया जायेगा। जनपद स्तरीय चित्र प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा, इसमें सभी विभागों की सहभागिता आवश्यक होगी।

उन्होंने बताया कि जनपद मुख्यालय, प्रत्येक विधान सभा तथा विकास खंड स्तर पर आयोजित होने वाले प्रत्येक कार्यक्रम के लिये एक अधिकारी (मुख्य विकास अधिकारी/अपर जिलाधिकारी/उपजिलाधिकारी स्तर) को नोडल अधिकारी नामित किया जायेगा, जो विभिन्न विभागों तथा कार्यक्रमों में भाग लेने वाले जनप्रतिनिधियों से समन्वय कर कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक कराना सुनिश्चित करेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

28 जून से 30 जुलाई तक ब्लॉक मुख्यालयों पर लगेंगे दिव्यांग चिन्हांकन शिविर

Tue Jun 24 , 2025
28 जून से 30 जुलाई तक ब्लॉक मुख्यालयों पर लगंेगे दिव्यांग चिन्हांकन शिविरबदायूँ: 24 जून। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूंजिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि समस्त विकास खण्ड मुख्यालयों पर दिव्यांग बच्चों के समग्र पुनर्वासन हेतु 28 जून से 30 […]

You May Like

advertisement