बरेली कॉलेज गेट पर तमंचा हाथ में लेकर मारपीट करने वाले आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : विद्यार्थी परिषद और समाजवादी छात्र सभा के बीच शुरू हुआ विवाद बढ़ने लगा है। अब समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला महासचिव जावेद गद्दी ने बरेली कॉलेज के पास विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। जावेद ने थाना बारादरी में तहरीर दी। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया और जांच कर रही है।
बरेली कॉलेज के एलएलबी थर्ड सेमेस्टर के छात्र जावेद गद्दी ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को कॉलेज गए थे। कॉलेज के बाहर आनंद आश्रम के गेट की तरफ एक कैफे पर वह प्रवेश पत्र निकलवा रहे थे कि तभी विद्यार्थी परिषद के सह संयोजक श्रेयांश बाजपेई, महानगर मंत्री आनंद कठेरिया, विभाग संगठन मंत्री अवनी यादव, आकर्ष, हर्षल अग्रवाल अपने कई साथियों के साथ वहां पहुंचे और गालीगलौज शुरू कर दी। जब विरोध किया तो सभी ने मारपीट की। आरोप है कि श्रेयांश के हाथ में तमंचा था। भीड़ जमा हुई तो सभी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
बरेली कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर डॉ. आलोक खरे ने बताया कि हमारे पास कोई लिखित या मौखिक शिकायत नहीं आई है। सूचना पर गेट के सीसीटीवी देखे गए लेकिन दूरी होने के कारण सीसीटीवी में कुछ साफ नहीं दिख रहा है। इसके अलावा विद्यार्थी परिषद और समाजवादी छात्र संगठनों के बीच इस समय गैंगवार जैसी स्थिति है। 16 जनवरी को श्रेयांश वाजपेई ने समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अविनाश मिश्रा सहित अन्य पांच अज्ञात व्यक्तियों के ऊपर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंगलवार को मारपीट होने से पहले विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जावेद से अविनाश की लोकेशन पूछी थी और जावेद के न बताने पर उसकी पिटाई कर दी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरीश अपहरण कांड के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक फरार

Thu Jan 23 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : भोजीपुरा और देवरनिया थानों की टीम ने हरीश कटियार अपहरण कांड के फरार दो आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पैर में गोली लगी है। जिनके कब्जे से दो तमंचे, जिंदा कारतूस, बिना नंबर की मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन, व […]

You May Like

advertisement