जयराम सैनिक स्कूल के नन्हे भावी सैनिकों ने मनाई श्री राम नवमी

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

जीवन में धैर्य, सत्य, अहिंसा और करुणा को अपनाना चाहिए : सुरेश कुमार।

कुरुक्षेत्र, 6 अप्रैल : देशभर में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल एवं जयराम सैनिक स्कूल में रामनवमी मनाई गई। श्री राम नवमी के अवसर पर आयोजित कैडेट्स शिवम व हर्ष बाबरे ने सभी को भगवान श्री राम के जीवन से परिचित करवाया। इस मौके पर प्रिंसिपल अंजू अग्रवाल ने कैडेट्स को बताया कि भगवान श्री राम ने अपने जीवन में अनेक कठिनाइयों का सामना किया लेकिन कभी भी अपने कर्तव्यों से विचलित नहीं हुए। इसी तरह हमें भी अपने जीवन में डगमगाना नहीं चाहिए। सैनिक स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर सुरेश कुमार ने कहा कि हमें अपने जीवन में धैर्य, सत्य, अहिंसा और करुणा को अपनाना चाहिए। इस मौके पर शिक्षक गण भी मौजूद रहे।
श्री राम नवमी पर नन्हे भावी सैनिक नमन करते हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवरात्र समापन पर जयराम विद्यापीठ में अनुष्ठान यज्ञ में दी गई आहुतियां

Mon Apr 7 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। नवरात्रों में दुर्गा सप्तशती पाठ अनुष्ठान पूजा महाशक्ति की पूजा है। कुरुक्षेत्र, 6 अप्रैल : देश के विभिन्न राज्यों में संचालित श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी की प्रेरणा से ब्रह्मसरोवर के तट पर श्री जयराम विद्यापीठ की मुख्य यज्ञशाला में नवरात्रों के अवसर पर […]

You May Like

Breaking News

advertisement